सिर्फ 18,778 रुपए में खरीदें 64,000 का Apple iPhone 8
29 सितंबर को Apple iPhone 8 और iPhone 8 plus इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं। लॉन्च के साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और jio.com इन फोन की बिक्री के साथ कई ऑफर्स पेश कर रही है। इनमें से सबसे ज्यादा किफायदी ऑफर रिलायंस डिजिटल दे रही है, जिसमें सीधे ग्राहक 44,000 रुपए तक की बचत कर सकता है। इसके अलावा अन्य कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

रिलायंस डिजिटल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की खरीद पर 70 परसेंट का जियो बाईबैक ऑफर दे रहा है, यानी करीब 44,000 रुपए की बचत होगी। साथ ही सिटी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10 फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है। कैशबैक पाने के लिए अपने स्मार्टफोन को माईजियो ऐप पर रजिस्टर भी करना होगा।
इसके अलावा जियो का 799 रुपए वाले 4जी प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को हर महीने फुल स्पीड पर 90जीबी डेटा यूज करने के लिए मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और एसमएमस की भी सुविधा होगी। जियो अपने ऐप्स, जैसे जियो टीवी, जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा आदि के फ्री सब्सक्रिप्शन का भी ऑफर देगी।
एक साल के हिसाब से कुल 9,588 रुपए का खर्च आएगा और Apple iPhone 8 महज 18,788 रुपए में पड़ जाएगा। हालांकि इस ऑफर का फायदा यूजर तभी उठा सकता है, जब वह 799 रुपए प्रति महीने का प्लान खरीदेगा। इसके अलावा ये ऑफर तभी वैलिड होंगे जब आईफोन 8 रिलायंस के आउटलेट या अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








