Paytm इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट पर देगा कैशबैक
रिलायंस एनर्जी ने अपने कस्टमर्स के लिए एक्सक्लूसिव कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है। ये ऑफर उन कस्टरमर्स के लिए है, जो रिलायंस एनर्जी का बिल पेटीएम के जरिए भुगतान करते हैं। रिलायंस के इस ऑफर के तहत कस्टमर्स कैशबैक के लिए कंपनी डेली लकी ड्रॉ निकालेगी। रिलायंस की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, ये डेली लकी ड्रॉ 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। बता दें कि कंपनी ने ये ऑफर डिजिटल इंडिया की मुहिम के साथ शुरू किया है। इसके लिए पेटीएम और रिलायंस एनर्जी यूजर्स प्रोमो कोड REL1000 का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बता दें कि रिलायंस का ये कैशबैक ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है, जो 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। यूजर्स को मिलने वाला कैशबैक उनके पेटीएम वॉलेट में शामिल हो जाएगा।
रिलायंस के प्रवक्ता ने बताया कि रिलायंस एर्जी की वेबसाइट और ऐप के जरिए इलेक्ट्रिसिटी का भुगतान करने पर ग्राहक REL1000 प्रोमो कोड के जरिए कैशबैक ऑफर के बारे में जान सकते हैं।
बता दें कि इस ऑफर में उन्हीं कस्टमर्स को शामिल किया जाएगा, जो मिनिमम 1000 रुपए तक के बिल का भुगतान करते हैं।
रिलायंस एनर्जी के प्रवक्ता ने कहा कि डिजिटल इंडिया मुहिम में अपने ग्राहकों को कैशबैक लाभ देने के लिए रिलायंस ने पेटीएम से साझेदारी की है। इस मुहिम में पेटीएम वॉलेट से बिल पेमेंट करने वाले ग्राहकों को एक्सक्लूसिव कैशबैक बेनेफिट्स मिलेंगे।
रिलायंस के स्पोक पर्सन ने आगे कहा कि रिलायंस कैशलैस पेमेंट को बढ़ावा दे रही है और कंपनी ने इसके लिए पेटीएम, PayUmoney, Freecharge, BillDesk, और UPI बेस्ड Phonepe के साथ हाथ मिलाया है।


Click it and Unblock the Notifications







