TRAI : अन्य से दोगुना ज्यादा तेज है रिलायंस जियो की 4G डाउनलोड स्पीड
ट्राई ने टेलिकॉम कंपनियों की डाउनलोड स्पीड की रिपोर्ट साझा की है. यह नई रिपोर्ट ट्राई ने MySpeed App के जरिए टेस्ट कर पेश की है. इसी रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो की 4G डाउनलोड स्पीड नवंबर महीने में 21.8Mbps बताई गई है. हालांकि यह स्पीड अक्टूबर में दर्ज की गई स्पीड 21.9Mbps से कम है.
बता दें कि इस साल अक्टूबर में रिलायंस जियो ने सबसे हाई 4G एवरेज डाउनलोड स्पीड दर्ज की थी, यह स्पीड भी TRAI के MySpeed app के जरिए रिकॉर्ड की गई थी. 21.9एमबीपीएस की इस स्पीड ने कंपनी के पहले बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, जो कि 19.123एमबीपीएस था. यह रिकॉर्ड स्पीड कंपनी ने मई में रजिस्टर की थी.

ट्राई की इस रपोर्ट के अनुसार अन्य कंपनियां 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में काफी पीछे हैं. रिलायंस जियो अन्य से थोड़ा नहीं बल्कि 2.5 गुना ज्यादा हाई रही है. ऐसा ही कुछ नवंबर में हुआ है. पिछले महीने दर्ज की गई 4जी डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो ने 21.8Mbps की स्पीड दर्ज की है, जबकि वोडाफोन 9.9Mbps पर ही थम गया. इससे साफ़ कहा जा सकता है कि रिलायंस जियो अपने राईवल्स से पूरे दो गुना अधिक स्पीड ऑफर करता है.

रिलायंस जियो न केवल शानदार ऑफर और फ्री व सस्ते डाटा प्लान देता है, बल्कि जब से टेलिकॉम क्षेत्र में जियो की एंट्री हुई है तभी से कंपनी ने डाउनलोड स्पीड चार्ट में सबसे टॉप पर जगह बनाई है.


Click it and Unblock the Notifications








