रिलायंस जियो प्रीव्यू ऑफर का बवाल, स्टोर के बाहर लगी लम्बी कतार
टेक्नोलॉजी कि दुनिया में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। अक्सर ये सब एंटरटेनमेंट या फैशन से जुड़ी फ़ील्ड में या फिर किसी सेलेब्रिटी के साथ होता ही देखा जाता है। लेकिन अब टेक्नोलॉजी की फ़ील्ड भी कुछ कम नहीं है। अरे हम बात कर रहे हैं उन लम्बी लम्बी कतारों और भीड़ की जो एपल स्टोर्स के बाहर देखने को मिलती है। लेकिन आज ये कतारें और भीड़ रिलायंस जियो के 4जी सिम के लिए लगी हैं।
भारत जैसे देश में जहाँ 3जी नेटवर्क की स्पीड का फायदा भी आप मुश्किल ही उठा सकते हैं, वहां 4जी नेटवर्क आ जाए तो बवाल मच सकता है और ऐसा हो भी रहा है। अगर आप दुनियाभर में एपल के स्टोरों पर अलसुबह लगने वाली लाइनों और भीड़ से चौंक जाते हैं तो जरा ठहरिए, क्योंकि कुछ ऐसा ही नजारा भारत के जियो स्टोर में देखने को मिल रहा है।
भुवनेश्वर से लेकर अहमदाबाद और लखनऊ से लेकर मोहाली तक गुरुवार के दिन लोग रिलायंस के डिजिटल स्टोर और डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर में रात के 2 बजे से ही लाइन में खड़े दिखे ताकि जियो 4 जी के परीक्षण के लिए निशुल्क मिल रहे सिम को पा सकें।
4जी डिवाइस
अभी तक यह ऑफर केवल कुछ ब्रांड के स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध है जिसमें सैमसंग, एलजी, पैनासोनिक, माइक्रोमैक्स, एसुस, टीसीएल, अल्काटेल और एलवाईएफ के 4जी डिवाइस शामिल हैं।
अनलिमिटेड डाटा यूसेज
जियो के सिम के साथ 4जी एलटीई सेवाएं मुफ्त उपलब्ध है जिसमें अनलिमिटेड एचडी वॉयस और वीडियो कॉल, असीमित एसएमएस और असीमित हाइस्पीड डेटा शामिल है।
प्रीमियम एप
इसके साथ ही इसमें जियो की प्रीमियम एप की सेवाएं भी मुफ्त मिल रही है जैसे जियो प्ले, जियो ऑन डिमांड, जियो बीट्स, जियो मैग्स, जियो एक्सप्रेस न्यूज, जियो ड्राइव, जियो सिक्युरिटी और जियो मनी।
जियो ऑन डिमांड ऑफर
जियो ऑन डिमांड ऑफर के तहत फिल्मों, टीवी शोज, लाइव टीवी और संगीत के लिए जियो बीट्स उपलब्ध है।
90 दिनों का फ्री डाटा
इस सिम को पाने के लिए आपको पहचान पत्र, पते की पहचान के सबूत के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने होंगे। यह ऑफर जियो सिम के सक्रिय होने के बाद से 90 दिनों के लिए वैध है।


Click it and Unblock the Notifications








