हर कोई लेना चाहेगा रिलायंस जिओ सिम, ये ख़ास ऑफर!
टेलिकॉम कंपनियां एक के बाद एक 4G नेटवर्क लॉन्च कर रहीं। ज्यादातर कंपनियों ने देश के बड़े शहरों में इस सेवा को पेश कर दिया है, वहीँ कुछ कम्पनियों की प्लानिंग अंतिम दौर में हैं। 4G नेटवर्क की लिस्ट में जल्द ही एक नया नाम और जुड़ने वाला है। वो नाम है रिलाइंस इंडस्ट्री की टेलिकॉम कंपनी रिलाइंस जिओ का।
ओएमजी! सबसे स्लो है इंडिया का इंटरनेट!
जी हाँ, जल्द ही आपको रिलाइंस जियो को 4G नेटवर्क अपने मोबाइल पर मिल सकता है। कंपनी द्वारा इसकी तैयारी कर ली गई है। इस सर्विस में आपको कई सारे आकर्षक ऑफर्स भी मिलेंगे। जानते हैं, इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें:
रिलाइंस जिओ की सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को जिओ का सिम कार्ड लेना होगा, जिसकी अनुमानित कीमत 200 रूपये के आसपास होगी। सिम पर कुछ फ्री डेटा के साथ-साथ वोइस मिनट भी मिलेंगे। जिससे ग्राहक सर्फिंग के साथ-साथ अपने दोस्तों से भरपूर बातचीत भी कर पाएंगे। यूं तो रिलाइंस जिओ की सेवाएँ तीन माह पहले दिसंबर 2015 में ही लॉन्च की जा चुकी हैं। लेकिन सिर्फ रिलाइंस ग्रुप के कर्चारियों के लिए इस सेवा को लॉन्च किया गया था। जिसमें उन्हें तीन माह के लिए 75GB डेटा और 450 मिनट कॉल दिए गए थे। लेकिन आम जनता के बीच यह सेवा लॉन्च होने में अभी वक़्त है। जानकारी के अनुसार मुंबई में स्थित रिलाइंस डिजिटल स्टोर्स पर जिओ के 4G कनेक्शन की संभावित लॉन्चिंग के बारे में ग्राहकों को बताया जा चूका है। लेकिन इसकी कोई निश्चित तिथि नहीं बताई गई है। अभी यह भी तय नहीं है कि यह सेवा सिम कार्ड के साथ मिलेगी या इसके लिए हैंडसेट लेना होगा। जिओ 4G सेवा के बारे में डिजिटल स्टोर के ग्राहकों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। उन्हें सर्विस से जुड़े फीचर्स के बारे में अच्छी तरह से बता दिया गया है। साथ ही स्टाफ ने भी ग्राहकों का डेटा तैयार कर लिया है। स्टोर पर सिम कार्ड का स्टॉक भी पहुँच चुका है, लेकिन इसकी बिक्री कब से होगी इस बारे में अभी कोई खबर नहीं है। सूत्रों की मानें तो रिलाइंस जिओ का 4G नेटवर्क एयरटेल और आईडिया सेलुलर जैसे प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देगा। इसके ऑफर्स ग्राहकों को लुभाने वाले और प्रतिस्पर्धी होंगे। जिससे प्रतिद्वंदियों को खासी मुश्किल पेश आने वाली है।
#1
#2
#3
#4
#5


Click it and Unblock the Notifications







