Home
News

रिलायंस जियो ने टेस्‍ट की नई 5जी स्‍पीड, जल्‍द आने वाला है नया जियो फोन

रिलायंस जियो ने अपनी 5जी सर्विस को लेकर एक नया टेस्‍ट किया है, ये टेस्‍ट मुबंई में एक नियंत्रित वातावरण के अंदर कुछ चुनिंदा उपभोक्‍ताओं पर किया गया है, हालाकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन 91Mobiles द्वारा शेयर किए गए लेटेस्‍ट स्‍क्रीनशॉट में रिलायंस जियो 5जी नेटर्वक की डाउनलोड स्‍पीड 420Mbps और अपलोड स्‍पीड 412Mbps दिख रही है साथ ही इसी स्‍क्रीनशॉट में लेटेंसी 11ms दिख रही है। स्‍क्रीनशॉट में जियो 4जी की डाउनलोड स्‍पीड 46.82Mbps और अपलोड स्‍पीड 25.31Mbps दिख रही है।

रिलायंस जियो ने टेस्‍ट की नई 5जी स्‍पीड, जल्‍द आने वाला है नया जियो फोन

कितनी तेज थी जियो की नई 5जी स्‍पीड ?

इससे एक बात तो जाहिर हो जाती है जियो की 4जी और 5जी स्‍पीड में काफी अंतर दिख रहा है, जियो की 5जी स्‍पीड 4जी के मुकाबले अपलोड स्‍पीड लगभग 8 गुना तेज दिख रही है वहीं डाउनलोड स्‍पीड 15 गुना तेज है। इस टेस्‍ट का रिजल्‍ट सर्वर बेस था जो मुबंई में किया गया था।

लिमिटेड यूजर्स पर किए गए इस टेस्‍ट के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है, जियो यूजर्स को जल्‍द नई स्‍पीड का लाभ मिलना शुरु हो जाएगा। जब रिलायंस ने अपनी 4जी सर्विस 2018 में लांच की थी उस समय 130 एमबीपीएस की स्‍पीड यूजर्स को मिलती थी लेकिन समय के साथ यूजर्स की संख्‍या बढ़ती गई और इस समय बमुश्‍किल 20 से 30 एमबीपीएस की डाउनलोड स्‍पीड मिल रही है।

रिलायंस जियो ने टेस्‍ट की नई 5जी स्‍पीड, जल्‍द आने वाला है नया जियो फोन

लीक हुआ रिलायंस जियो का 5G फोन

इसी के साथ दूसरी खबर ये है, जियो के आने वाले 5जी फोन के कुछ स्‍पेसिफिकेशन लीक हो गए है, उम्‍मीद की जा रही है इस साल रिलायंस नई 5जी स्‍पीड के साथ जियो फोन बाजार में उतार सकता है। ऑनलाइन साइट एंड्रॉयड सेंट्रल ने नए जियो फोन के कुछ स्‍पेसिफिकेशन शेयर किए हैं

रिलायंस जियो का 5G फोन लीक हो गया है। माना जा रहा है कि इसी साल रिलायंस जल्द ही 5 जी धमाकार कर सकती है। अब उम्मीद है कि भारत में 5G सर्विस जल्द ही शुरू हो जाएगी। रिलायंस अब 5G जियो फोन लाने की फुल मूड में है, इसके लिए जोरदार तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि यह 5जी फोन काफी कम कीमत में भारत में लॉन्च हो सकता हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो के 5G फोन पर काम चल रहा है। अगर बात करें इसके लॉन्चिंग की तो यह फोन इसी साल भारत में लॉन्च हो सकता है। एंड्रॉयड सेंट्रल ने जियो 5G के कुछ लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।

कौन-कौन से फीचर्स होंगे नए जियो फोन में

जैसा की हमेशा से देखा गया है जियो फोन पॉकेट फ्रेंडली होते हैं ऐसे ही नया जियो 5जी फोन में कम कीमत में लांच होगा इसमें 5जी सपोर्ट के साथ स्‍नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो क्‍वॉलकॉम का शुरुआती सबसे कम कीमत वाला 5जी प्रोसेसर है। आने वाले फोन में N3, N5, N28, N40 और N78 बैंड सपोर्ट मिलेगा साथ ही 13 मेगापिक्‍सल का मेन और 2 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी दिया जा सकता है। इसके सबसे अलग फीचर्स में किनारे दिया गया फिंगरप्रिंट सेसंर होगा। इसके अलावा 5000 एमएएच की बैटरी भी मिलेगा जो 18 वॉट के चार्जर से चार्ज कर सकेंगे।

अब ये आगे आने वाला समय ही बताया रिलायंस जियो का नया 5 जी फोन और नई 5जी स्‍पीड लोगों को कितनी पसंद आएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance is Planning To Launch New Jio 5G Phone Soon with Qualcomm processor on other hand Reliance tested new 5g Speed under Pilot Test In Mumbai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X