Home
News

आज लॉन्च होगा रिलायंस जियो का 999 रुपए वाला 4जी फोन!

रिलायंस जियो का 999 वाला 4जी फोन आज हो सकता है लॉन्च।

By Agrahi

रिलायंस जियो अपने 4जी फोन को लेकर फिर चर्चाओं में है। खबर है कि कंपनी जल्द ही अपना सस्ता 999 रुपए वाला 4जे फोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन से कंपनी उन यूज़र्स को टारगेट करेगी जो महंगा 4जी स्मार्टफोन नहीं ले सकते हैं। साथ ही कंपनी इस फोन की लॉन्च से और अधिक जियो यूज़र्स को लुभाएगी। जिससे यूज़र्स अन्य टेलिकॉम का साथ छोड़ जियो को अपनाएं।

आज लॉन्च होगा रिलायंस जियो का 999 रुपए वाला 4जी फोन!

इस समय टेलिकॉम सेक्टर में हर कंपनी साम दाम दंड भेद से अपने सब्सक्राइबर्स कीई संख्या बढाने और उन्हें बनाए रखने में जुटी हुई है। ऐसा ही हाल अब जियो का भी है। अप्रैल से जियो की सेवाएं मुफ्त नहीं रहेंगी और उसी के बाद पता चलेगा कि कितने यूज़र्स जियो के पास रहते हैं और कितने अपना रास्ता बदलते हैं।

अब जियो कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है, इसलिए कंपनी अपने 999 रुपए वाले सस्ते फोन को लॉन्च कर यूज़र्स को लुभाना चाहती है। जियो फीचर फोन लॉन्च होने के बाद लोगों तक बड़ी ही आसानी से 4जी सर्विस पहुंच पाएगी। इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे भी खर्चने नहीं पड़ेंगे।

आज लॉन्च होगा रिलायंस जियो का 999 रुपए वाला 4जी फोन!

999 रुपये वाले फोन की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। साथ ही सेल्फी के लिए VGA कैमरा दिया गया होगा। यह जियो के ही 4G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसमें वाई-फाई भी होगा। इसमें 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई होगी। वहीं, 1800 एमएएच की बैटरी भी दी गई होगी। इसके अलावा 1,499 रुपये के फोन के फीचर्स की बात करें तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। साथ ही 2300 एमएएच की बैटरी होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio 999 rs 4G phone may launch today. Reliance jio cheap 4g feature phone, read more about this.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X