Home
News

रिलायंस जियो ने जोड़े 1.7 मिलियन नए यूजर्स, जानें कैसे हाल रहा Vi और Airtel का

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अक्टूबर में 1.7 मिलियन वायरलेस कस्टमर्स जोड़े हैं, जबकि प्रतिद्वंद्वियों भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी इंडिया (ट्राई/TRAI) अक्टूबर सब्सक्राइबर्स डेटा द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार काफी कस्टमर्स खोए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि भारत की अन्य टॉप 2 टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने कितने यूजर्स गंवाएं है, आइये चेक करते हैं।

रिलायंस जियो ने जोड़े 1.7 मिलियन नए यूजर्स, जानें कैसे हाल रहा Vi और Airtel का

Reliance Jio ने जोड़े 1.7 मिलियन नए कस्टमर्स और एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को हुआ घाटा

रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि एयरटेल ने जहां 0.49 मिलियन अपने यूजर्स खोए हैं, वहीं वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने 0.9 मिलियन अपने यूजर्स गंवाएं हैं। कुल मिलाकर इंडस्ट्री ने 31 अक्टूबर 2021 तक 0.2 मिलियन या 2.78 लाख नए वायरलेस यूजर्स जोड़े हैं। हालांकि सितंबर महीने में रिलायंस जियो को यूजर्स गँवाने पड़े थे लेकिन अब दुबारा वापसी की है।

इस प्रकार एक बार फिर मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा बढ़त बनाते हुए 1.7 मिलियन नए यूजर्स जोड़े हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की कहानी अलग है क्योंकि एयरटेल ने Jio के बाद चार्ट में टॉप किया है। हालांकि, इस मार्केट में भी Vodafone Idea (VI) ने काफी यूजर्स को खोया है।

जबकि भारती एयरटेल को 0.83 मिलियन नए यूजर्स मिले, तो Reliance Jio ने 0.61 मिलियन नए यूजर्स जोड़े है। लेकिन वोडाफोन आइडिया ने हमेशा की तरह 0.69 मिलियन यूजर खो दिए। भारत के कुल मोबाइल यूजर्स बेस का विस्तार 1.16 बिलियन मोबाइल यूजर्स तक हो गया है।

कुछ आंकड़ें आप पॉइंट के माध्यम से भी समझ सकते है, जिन्हें हमने पॉइंट आउट किया है:

- इंडस्ट्री में कुल मिलाकर 2,78,603 यूजर्स जोड़े गए है।
- जियो ने 17,61,137 सब्सक्राइबर जोड़े है।
- एयरटेल ने 4,89,709 ग्राहक गंवाए हैं।
- Vodafone Idea ने 9,64,245 सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं।
- आरकॉम ने 609 सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं।
- बीएसएनएल ने 26,111 सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं।
- बीएसएनएल (वीएनओ) ने 2,700 ग्राहक जोड़े है।

इस प्रकार आप देख सकते हैं कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) हमेशा की तरह नए यूजर्स जोड़ती देखी गयी है और एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के यूजर्स दिन ब दिन कम हो रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Added 1.7 Million Users, and Airtel and Vi lose
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X