IPL 2020: Reliance Jio और Disney+ Hotstar की पार्टनरशिप, फ्री में दिखेंगे सारे मैच
IPL 2020 की शुरुआत होने वाली है। इस बार आईपीएल का आयोजन देरी से हो रहा है। इसका कारण भी कोरोना वायरस ही है। आईपीएल को इस बार लोग अपने-अपने घरों में बैठकर टीवी और मोबाइल फोन पर ही देख पाएंगे। इस वजह से रिलायंस जियो ने अपने यूज़र्स के लिए एक प्लान बनाया है। रिलायंस जियो ने अपने यूज़र्स को आईपीएल दिखाने का इंतजाम किया है।

इमेज क्रेडिट:- BCCI/IPL
आईपीएल 2020 को देखने की व्यवस्था
हालांकि आपको बता दें कि आईपीएल को हर साल Disney+ Hotstar पर दिखाया जाता है। जिन लोगों के पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, वो तो आसानी से आईपीएल के सभी मैच देख पाएंगे और जिनके पास डिज़नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वो बिना पैसे खर्च किए आईपीएल नहीं देख पाएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से दुबई में किया जाएगा।
आईपीएल के लिए जियो का प्लान
अब ख़बर आ रही है कि रिलायंस जियो कंपनी अपने यूज़र्स को आईपीएल आसानी से दिखाने के लिए डिज़नी प्लस हॉटस्टार के साथ पार्टनरशिप करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो कंपनी अपने प्रीपेड प्लान वाले यूज़र्स को आईपीएल मैच के लाइव स्ट्रीमिंग को फ्री में देखने की व्यवस्था कर रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो के कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स में ही IPL 2020 स्ट्रीमिंग का मुफ्त ऑफर मिल सकता है।
जियो प्रीपेड प्लान्स और जियो फाइबर पर आईपीएल फ्री
हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि जो लोग रिलायंस जियो कंपनी की ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए आईपीएल 2020 स्ट्रीमिंग की सुविधा स्वत: मुफ्त ही होगी। अब सवाल उठता है कि रिलायंस जियो के किन प्रीपेड प्लान्स में आईपीएल 2020 की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी।
IPl 2020 की फ्री स्ट्रीमिंग वाले प्लान्स
रिलायंस जियो के 401 रुपए वाले प्लान में यूज़र्स को रोज 3 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। इसका मतलब इस प्लान में कुल 90 जीबी डेटा 28 दिनों के लिए मिलता है। इस प्लान में जियो से जियो में कॉल करने के लिए मुफ्त सेवा और जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट मिलते हैं। इसके साथ इस प्लान में 100 एसएमएस भी मिलता है।
Dinsey+ Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
इस प्लान के साथ जियो यूज़र्स को एक साल के लिए फ्री में Diseny+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी वजह से यूज़र्स आईपीएल 2020 को देख सकते हैं। इसके साथ-साथ इस प्लान में यूज़र्स को जियो के ऐप्स, जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सावन, जियो न्यूज जैसी तमाम सर्विस का फायदा मिलेगा।
जियो के 365 दिन वाले 2,599 रुपए के प्लान में भी यूज़र्स को Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा जियो फाइबर के 849 रुपए और उससे ऊपर वाले प्लान में इसका फायदा मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








