JioFootball ऑफर में हर 4G स्मार्टफोन पर मिल रहा है 2200 रुपए कैशबैक
पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आई है, जिसे कंपनी ने "JioFootball" नाम दिया है। इस ऑफर में जियो लगभग सभी बड़े ब्रांड के 4जी स्मार्टफोन को खऱीदने पर कैशबैक दे रही है। ये इंस्टेंट कैशबैक 2200 रुपए का होगा।
इसके पहले जियो शाओमी के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो पर भी ऑफर कर चुका है। बता दें कि कुछ समय पहले जियो ने 200 परसेंट कैशबैक ऑफर भी पेश किया था, जिसे कंपनी ने जियोफुटबॉल ऑफर से रिप्लेस कर दिया गया है।

क्या है जियो कैशबैक ऑफर-
जियो "JioFootball" कैशबैक ऑफर के तहत जियो के पुराने और नए सभी कस्टमर नीचे दिए गए फोन में से किसी भी फोन में जियो सिम डालने के बाद 198 रुपए या 299 रुपए के जियो प्रीपेड प्लान के रिचार्ज पर यूजर्स को 2200 रुपए कैशबैक मिलेगा। बता दें कि ये जियो कैशबैक ऑफर में 2200 रुपए कैशबैक सिर्फ उन्हीं स्मार्टफोन पर मिलेगा, जिन्हें 15 फरवरी 2018 के बाद एक्टिव किया गया है और ये ऑफर 31 मार्च 2018 तक ही वैलिड है।
31 मई 2022 तक वैलिड है रिचार्ज वाउचर-
198 रुपए या 299 रुपए पहले रिचार्ज के बाद यूजर्स को 50 रुपए के 44 वाउचर मिलेंगे, जो MyJio ऐप्लिकेशन पर क्रेडिट किए जाएंगे। यूजर्स प्रत्येक रिचार्ज पर 50 रुपए के वाउचर का फायदा ले सकेंगे हालांकि इस रिचार्ज वाउचर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को सिर्फ MyJio ऐप से ही रिचार्ज कराना होगा। अगर यूजर्स 31 मई 2022 से पहले रिचार्ज वाउचर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो ये अपने आप लेप्स हो जाएंगे।

भारत में ही खरीदे गए स्मार्टफोन पर मिलेगा कैशबैक फायदा-
जियो "JioFootball" कैशबैक ऑफर की नियम व शर्तों में एक और जरूरी बात बता दें कि ये ऑफर सिर्फ भारत में खरीदे गए स्मार्टफोन पर ही वैलिड है। यानी भारत के बाहर किसी भी देश से खरीदे गए फोन पर कैशबैक ऑफर का फायदा नहीं लिया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








