Home
News

जियो के नाम पर हो रही इस धोखाधड़ी में, आप भी रहे सावधान!

रिलायंस जियो और जियो का वेलकम दोनों ही लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इस सिम के चक्कर में कई बार लोग झांसे में भी पड़ जाते हैं, आप भी रहे हैं इस धोखाधड़ी से सावधान।

By Agrahi

इस समय टेलिकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो के नाम का दबदबा है। हर कोई इस 4जी सिम की फ्री सेवाओं का लाभ उठाना चाहता है। सिम के लिए लोग कतारों तक में लगे रहे हैं। कंपनी की ओर से पेश हुआ वेलकम ऑफर 31 दिसंबर तक के लिए वैलिड है। इस वेलकम ऑफर के चलते लोग फ्री कॉल्स, फ्री इंटरनेट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जियो के वेलकम ऑफर के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह मार्च 2017 तक बढ़ाया जा सकता है। जिसके लिए कंपनी एक अन्य वेलकम ऑफर पेश कर सकती है, जो कि पहले से उपलब्ध वेलकम ऑफर के खत्म होने के बाद ही शुरू होगा।

इन सभी के बीच जियो की लॉन्च के बाद से अब जियो 4जी सिम और सेवा से जुड़ी कई ऐसी भी खबरें आई जो कि झूठी साबित हुई हैं। जिनमें हाल ही में आया रिलायंस जियो का 27,000 रुपए का फेक बिल भी शामिल है। ऐसे में यूज़र्स को जियो के नाम पर चल रही अफवाहों से सावधान रहने की जरुरत है। चलिए जानते हैं क्या क्या है इसमें शामिल-

27,000 रुपए का फेक बिल

27,000 रुपए का फेक बिल

जियो के बारे में आई इस खबर से एक बार को हर कोई हैरान था। इस फेक खबर के मुताबिक यूज़र्स कोलकाता के एक जियो यूज़र को कंपनी की ओर से 27,000 रुपए का बिल भेजा गया था। इसमें यह भी कहा गया था कि यूज़र यदि बिल समय पर नहीं देगा तो 1,100 रुपए की पेनल्टी ली जाएगी। लेकिन आपको बता दें कि यह खबर फेक है और जियो की सेवाएं 31 दिसंबर तक मुफ्त हैं।

ऑनलाइन उपलब्ध है जियो सिम

ऑनलाइन उपलब्ध है जियो सिम

कुछ समय पहले एक अज्ञात वेबसाइट सामने आई थी, जिस पर रिलायंस जियो सिम के ऑनलाइन ऑफर किया गया था। इस खबर ने कई लोगों का ध्यान खींचा। यह रिलायंस जियो की होम डिलीवरी सेवा के शुरू होने से पहले हुआ था।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

मुफ्त में मिल सकता है जियोफाई डिवाइस

मुफ्त में मिल सकता है जियोफाई डिवाइस

जियो के नाम पर आई इन अफवाहों में एक खबर यह भी थी कि रिलायंस का जियोफाई डिवाइस मुफ्त में दिया जाएगा। हालाँकि जिस साईट पर यह खबर थी वो भी सही नहीं दी।

लाइफ फोन और जियो सिम 199 रुपए में

लाइफ फोन और जियो सिम 199 रुपए में

एक और अविश्वसनीय खबर के मुताबिक, लाइफ फ़ोन और रिलायंस जियो 4जी सिम 199 रुपए की बेहद कम कीमत में उपलब्ध था। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। लाइफ स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 2,999 रुपए है।

500 रुपए में जियो सिम

500 रुपए में जियो सिम

कई लोग जो रिलायंस जियो के सिम के लिए लंबी लाइनों में नहीं चाहते, वो इसके लिए 500 रुपए भी दे रहे हैं। ऐसा ब्लैक मार्केट में हो रहा है। जबकि आपको बता दें कि जियो सिम एकदम मुफ्त है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Bill, Free Delivery of JioFi Device, and Other Scams You Should Ignore In hindi. Read more in Detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X