Home
News

रिलायंस जियो ने 1 रुपये के प्रीपेड प्लान के बेनीफिट बदले, अब नहीं मिलेगा 100MB डेटा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) लॉन्च के बाद 1 रुपये के प्रीपेड प्लान के बेनीफिट को बदल दिया है। जी हाँ, जियो ने जानकारी दिए बिना 1 रुपये का प्रीपेड प्लान निकाला था जिसमें 100 MB का डेटा मिलता था लेकिन अब इसके बेनीफिट को बदल दिया गया है। साथ ही वैलिडिटी भी बदल दी गई हैं। तो आइए जियो के इस प्लान के बारे में दुबारा जानते हैं कि अब यूजर्स को कितना डेटा मिलेगा।

रिलायंस जियो ने 1 रुपये के प्रीपेड प्लान के बेनीफिट बदले, अब नहीं मिलेगा 100MB डेटा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 1 रुपये के प्रीपेड प्लान के बेनीफिट बदले

यह प्लान 'वैल्यू' प्लान श्रेणी के तहत टेल्को के मोबाइल एप्लिकेशन (MyJio) पर देखी जा सकती है। 1 रुपये वाला प्लान अब 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा और इसमें केवल 10MB डेटा मिलेगा। लेकिन आपको बता दें कि कल तक इस प्लान को समान मूल्य के साथ 100MB इंटरनेट डेटा के साथ लिस्ट किया गया था जिसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी।

तो इस प्रकार अब यूजर्स यूजर्स को इस प्लान के साथ 100MB डेटा प्राप्त करने के लिए, 10 रुपये खर्च करने होंगे। लेकिन 15 रुपये का 4G डेटा वाउचर यहाँ बहुत अधिक मायने रखता है क्योंकि यह 1GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। पहले की बात करें तो रिलायंस जियो के इस 1 रुपये के प्रीपेड प्लान के प्लान को 10 बार रिचार्ज करने पर यूजर्स को 30 दिनों के लिए 1GB डेटा मिलता था लेकिन अब 10 रुपये में सिर्फ 100MB का ही डेटा दिया जाएगा।

इस प्रकार टेल्को द्वारा पहले के बेनीफिट को बदल दिया गया है और नए बेनीफिट मोबाइल एप्लिकेशन पर दिखाई दे रहे हैं। 10 एमबी हाई-स्पीड डेटा की खपत के बाद, यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता है।

इस प्रकार अब अगर आप भी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के यूजर्स हैं और कम इंटरनेट डेटा चाहते हैं तो आपके लिए 15 रुपये का प्लान बेहतर साबित हो सकता है क्योंकि इसमें 1 Gb का इंटरनेट डेटा मिलेगा। लेकिन अगर आपको सिर्फ 10 या 20 MB का ही डेटा चाहिए तो आप 1 रुपये के प्लान को चुन सकते हैं।

Jio का यह 1 रुपये का प्रीपेड प्लान आप MyJio के ऐप के माध्यम से सब्सक्राइब कर सकते हैं और 1 दिन के लिए 10 MB प्राप्त कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Changed Rs 1 Prepaid Plan Benefit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X