Home
News

डेटा खपत के मामले में Reliance Jio ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन की दिग्गज कंपनी को छोड़ा पीछे

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का डंका सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बज रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यो कह रहे हैं। आपको बता दें कि भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री पर राज करने वाली Reliance Jio ने डेटा ट्रैफिक के मामले में चीन की दिग्गज कंपनी चाइना मोबाइल को पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबनी की कंपनी Reliance Jio ने डेटा खपत के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है।

दरअसल, पिछली तिमाही में Jio का टोटल ट्रैफिक 40.9 एक्साबाइट दर्ज किया गया है, जबकि चीन की कंपनी चाइना मोबाइल का टोटल ट्रैफिक 40 एक्साबाइट दर्ज किया गया है। यही वजह है कि Reliance Jio ने चीन की कंपनी को पीछे छोड़ते हुए डेटा खपत के मामले में दुनिया की नंबर-1 कंपनी का दर्जा हासिल किया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी चीन की ही एक अन्य टेलीकॉम कंपनी का नाम शामिल है और चौथे नंबर पर भारत की Airtel कंपनी का नाम आता है।

डेटा खपत के मामले में Reliance Jio ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Reliance Jio ने पिछले साल की तुलना में इस साल 35.2 फीसदी अधिक डेटा खपत की है। Reliance Jio में इतने बड़े उछाल का कारण इसके द्वारा शुरू की गई 5G सर्विस है। Jio ने भारत के हजारों शहरों में 5G की सर्विस देना स्टार्ट कर दिया है। बता दें कि Jio ट्रू 5जी के साथ 10 करोड़ 80 लाख ग्राहक जुड़ चुके हैं। Jio द्वारा भारत के हजारों शहरों में अभी भी कई रिचार्ज प्लान्स अनलिमिटेड 5G सर्विस के साथ फ्री में दिए जा रहे हैं, जिसका प्रभाव Jio की सफलता पर साफ नजर आ रहा है। Jio ने टोटल ट्रैफिक का 28% हिस्सा सिर्फ 5G नेटवर्क के यूजर्स से कमाया है।

हाल ही में Jio ने अपनी एक अनोखी सर्विस को पेश करने की घोषणा की है। Jio अब अपने यूजर्स के लिए सस्ती कॉलिंग और इंटरनेट की सर्विस लेकर आ रहा है। Jio की ओर से एक नई टेक्नोलॉजी पेश की जा रही है, जो कि मौजूदा टॉवर नेटवर्किंग से बिल्कुल अलग है। इसकी खास बात यह है कि इसमें जमीन पर मोबाइल टॉवर की आवश्यकता नहीं होगी। इस टेक्नोलॉजी के बाद इंटरनेट और कॉलिंग सर्विस केवल बड़े शहरों और कस्बों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देश के दूर-दराज वाले इलाकें जैसे गांव, पहाड़ों और समुद्र के भीतर कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस की सुविधा उपलब्ध होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio created a world record in terms of data consumption, leaving behind the Chinese giant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X