तो 100 मिलियन हो जाएंगे जियो के यूज़र्स!
रिलायंस जियो ने अपनी मुफ्त सेवाओं के चलते कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। अब मार्च तक जियो 100 मिलियन यूज़र्स का आंकड़ा पार कर सकता है।
फिच रेटिंग के निदेशक नितिन सोनी के अनुसार रिलायंस इंफोकॉम अपनी फ्री वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा सेवा के चलते अगले साल मार्च तक 10 करोड़ यूज़र्स का आंकड़ा पार कर सकता है। हालांकि यह भी कहा गया है कि जब रिलायंस अपने ग्राहकों से शुल्क वसूलने लगेगी उसके ग्राहकों की संख्या घटने लगेगी।

सोनी के अनुसार, 'जियो ने मुफ्त वॉयस और डेटा सेवा देकर बेहद सटीक रणनीति अपनाई है। वर्तमान में उनके 5.2 करोड़ से लेकर 5.5 करोड़ तक ग्राहक हैं और मार्च के अंत तक यह संख्या बढ़कर 10 करोड़ हो सकती है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है की अभी यह सेवाएं मुफ्त हैं।'

'जिसका मतलब है कि जब तक यह मुफ्त होगा तब तक एयरटेल या आइडिया का ग्राहक भी मुफ्त में जियो सिम का इस्तेमाल करेगा। लेकिन जब जियो 1 अप्रैल से शुल्क वसूलने लगेगी तो कई उससे अलग हो सकते हैं। इससे जियो के ग्राहक 5 से 10 फीसदी तक कम हो सकते हैं।'
बता दें की सितंबर में जियो ने अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी और शुरू में 31 दिसंबर तक इसकी वॉयस और डेटा सेवाएं मुफ्त थी, जिसे अब 31 मार्च 2017 तक बढ़ा दिया गया है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








