Home
News

Jio ने बनाया नया रिकॉर्ड, 40 करोड़ यूज़र्स को जोड़कर रचा इतिहास

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी ट्राई ने अपना लेटेस्ट डेटा रिलीज किया है जिसके मुताबिक रिलायंस जियो ने एक नया मुकाम हासिल किया है। रिलायंस जियो को लॉन्च हुए अभी तक सिर्फ चार ही साल हुए हैं लेकिन इतने कम वक्त में अपने साथ करोड़ों यूज़र्स को जोड़कर कंपनी ने इतिहास रच दिया है। जी हां, महज़ चार साल के भीतर जियो 40 करोड़ यूज़र्स जोड़ने में सफल रही। दिलचस्प बात ये है कि भारतीय दूरसंचार के इतिहास में ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ था। यानि रिलायंस ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

जियो के यूज़र्स 40 करोड़ के पार

जियो के यूज़र्स 40 करोड़ के पार

सिर्फ जुलाई महीने में कंपनी ने अपने साथ 35 लाख से भी अधिक यूज़र्स को जोड़ा। जानकारी हो कि टेलिकम्यूनिकेशन सेक्टर को 25 साल हुए हैं। इस सेक्टर के साथ 40 करोड़ यूज़र्स जुड़ने में 14 साल का समय लगा था लेकिन अकेले जियो ने सिर्फ 4 साल में ये कामयाबी हासिल की है। वहीं, इस दौरान कुछ कंपनियों को काफी घाटा भी उठाना पड़ा है।

वोडा-आइडिया को भारी नुकसान

वोडा-आइडिया को भारी नुकसान

हम सब जानते हैं कि रिलायंस जियो ने घर-घर तक इंटरनेट को पहुंचाया है। टेलिकम्यूनिकेशन जगत में क्रांति लाने का सारा श्रेय रिलायंस जियो को ही जाता है। लेकिन जियो की लॉन्चिंग के बाद से ही कई कंपनियों को भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है। इनमें देश की दिग्गज कंपनी वोडा-आइडिया शामिल है। जुलाई महीने में जहां जियो ने अपने साथ 35 लाख से भी ज़्यादा कस्टमर्स को जोड़ा था वहीं वोडा-आइडिया के 37 लाख 26 हजार ग्राहक नेटवर्क छोड़ कर चले गए।

एयरटेल ने भी किया अच्छा प्रदर्शन

एयरटेल ने भी किया अच्छा प्रदर्शन

इसके अलावा भारती एयरटेल भी इस रेस में अच्छा प्रदर्शन करती दिखी। बीते कुछ महीनों में एयरटेल ने अपने साथ कई नए यूज़र्स को जोड़ा है। जुलाई महीने में 32 लाख से ज़्यादा ग्राहक एयरटेल नेटवर्क से जुड़े। ट्राई की रिपोर्ट कहती है कि साल 2020 की शुरुआत से ही मोबाइल कनेक्शन के आंकड़ें गिरते जा रहे थे लेकिन जुलाई में इन आंकड़ों में उछाल देखने को मिला।

जुलाई में मोबाइल के कुल कनेक्शन बढ़ कर 114.4 करोड़ हो गए जो कि जून में करीब 114 करोड़ थे। शहरी क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्शन संख्या 62 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 52.3 करोड़ रही है।

जियो का पोजिशन नंबर वन

जियो का पोजिशन नंबर वन

ट्राई के मुताबिक, रिलायंस जियो पहली पोजीशन पर है। दूसरे नंबर पर भारती एयरटेल है वहीं, वोडा-आइडिया तीसरे नंबर पर है और बीएसएनएल चौथा स्थान हासिल किया है। बाजार में इनकी हिस्सेदारी क्रमश: 35.03 फीसदी, 27.96 फीसदी, 26.34 फीसदी और 10 फीसदी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Telecom Regulatory Authority of India i.e. TRAI has released its latest data according to which Reliance Jio has achieved a new position. It has been only four years since Reliance Jio was launched, but the company has created history by adding crores of users with it in such a short time. Yes, within four years, Jio was successful in adding 400 million users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X