Jio लाया धमाकेदार ऑफर, 101 रुपए में मिलेगा 6GB डेटा
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में 4 नए डेटा बूस्टर प्लान पेश किए हैं। इन डेटा बूस्टर प्लान में 11 रुपए, 21 रुपए, 51 रुपए और 101 रुपए के कुल चार प्लान हैं। फिलहाल ये चारों प्लान लाइव नहीं हुए हैं, लेकिन कंपनी अगले कुछ ही घंटों में यूजर्स के लिए इन प्लान को लाइव करने वाली है।
इन प्लान उस समय यूजर्स के काफी काम आते हैं, जब प्लान की डेटा लिमिट खत्म हो जाती है और वैलिडिटी बाकी रहती है। ऐसे में आप इन डेटा बूस्टर प्लान की मदद से अतिरिक्त डेटा का लाभ उठा सकते हैं। पीप्रेड यूजर्स इन चारों प्लान का फायदा कंपनी की वेबसाइट और मायजियो ऐप से रिचार्ज कराकर ले सकते हैं।

बता दें कि जियो के डेटा बूस्टर प्लान सिर्फ डेटा फायदे के साथ आते हैं। कंपनी के पिछले ऐड्स ऑन प्लान में यूजर्स को डेटा के साथ वॉयस कॉल का भी फायदा मिलता था, लेकिन इन प्लान में यूजर्स को सिर्फ अतिरिक्त डेटा का फायदा मिलेगा। 11 रुपए के प्लान में यूजर्स को 4G स्पीड से 400 एमबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। 21 रुपए के प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को 1GB डेटा, 51 रुपए में 3GB डेटा और 101 रुपए में 6GB 4जी डेटा मिलेगा।
बता दें कि इन प्लान की अपनी कोई वैलिडिटी डेट नहीं है और यूजर्स जिस प्लान के साथ इन बूस्टर पैक का इस्तेमाल करेंगे, ये पैक तब तक ही वैलिड होंगे। इसके पहले कंपनी 11 रुपए, 51 रुपए, 91 रुपए, 201रुपए और 301 के बूस्टर प्लान पेश कर चुकी थी। अब कंपनी ने इन पांच प्लान को बदलते हुए 4 ने प्लान पेश किए हैं।


जियो के अलावा भारती एयरटेल भी अपने यूजर्स के लिए 193 रुपए का ऐड्स ऑन प्लान पेश कर चुकी है। एयरटेल का 193 रुपए का डेटा ऐड्स ऑन प्लान 1GB डेटा हर रोज के साथ आता है। इस प्लान की भी कोई वैलिडिटी लिमिट नहीं है और ये एक्जिस्टिंग प्लान की वैलिडिटी के साथ ही काम इस्तेमाल किया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications







