अनलिमिटेड कॉल और डाटा के साथ आईडिया का नया ऑफर
आईडिया ने पेश किय अन्य ऑफर, इसमें यूज़र्स को मिलेगा अनलिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉल भी
देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी आईडिया सेलुलर भी ने आज अपना नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और 70जीबी 3जी डाटा, 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ दे रही है। इस ऑफर को यूज़र्स 396 रुपए में पा सकते हैं।

आईडिया के इस नए पैक में 3,000 मिनट की लोकल और एसटीडी कॉल शामिल है। सबसे शानदार बात यह है कि यह कॉलिंग मिनट अन्य नेटवर्क के लिए है। हालाँकि इसमें एक ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि यह ऑफर 300 मिनट की डेली लिमिट और 1,200 मिनट के वीकली/साप्ताहिक लिमिट के साथ आता है।
हाल ही में वोडाफोन ने दो रमज़ान स्पेशल ऑफर पेश किए थे। साथ ही अनलिमिटेड शेयरिंग और अनलिमिटेड कैरिंग में वोडाफोन अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी दे रही है, जिसके साथ फ्री मिलता है डाटा।

यह रमज़ान स्पेशल पैक केवल यूपी वेस्ट और उत्तराखंड के लिए उपलब्ध हैं। वोडाफोन के रमज़ान स्पेशल पैक में 2जी और 3जी ग्राहकों को तोहफा दिया गया है।
2जी यूज़र्स जहाँ 5 रुपए प्रति घंटे की दर से अनलिमिटेड डाटा का लाभ उठा सकते हैं, वहीँ 3जी यूज़र्स को 19 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से डाटा मिलता है। यूज़र्स को इस कीमत में अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। अनलिमिटेड डाटा के अलावा 2जी यूज़र्स अनलिमिटेड पैक भी ले सकते हैं, जिसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स और अनलिमिटेड डाटा पैक मिलेगा, केवल 253 रुपए में।


Click it and Unblock the Notifications