जियो ने सुनी यूज़र्स की बात, अब 15 अप्रैल तक ले सकते हैं प्राइम मेंबरशिप
रिलायंस जियो ने बढ़ाई जियो प्राइम मेंबरशिप के सब्सक्रिप्शन की आखिरी डेट।
रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने यूज़र्स के लिए खुशखबरी दी है। जिस प्राइम मेंबरशिप की को लेने के लिए पहले 31 मार्च का दिन अंतिम था, वह अब बढ़कर 15 अप्रैल कर दिया गया है। यानी कि जियो के यूज़र्स जो अब तक प्राइम मेंबरशिप को लेने के लिए असमंजस में थे, और किसी कारण मेंबरशिप नहीं ले पाए थे वह अब प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।

इसके साथ ही मजेदार बात यह है कि आपका हैप्पी न्यू इयर अब भी काम कर रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो मेंबरशिप के सब्सक्रिप्शन से लेकर हैप्पी न्यू ऑफर तक दोनों की ही आखिरी डेट को आगे कर दिया गया है। अब जियो यूज़र्स के पास काफी समय है प्राइम मेंबरशिप के बारे में सोचने के लिए। लेकिन इस सभी के ऊपर जियो ने एक और पत्ता खोला है, जिससे अन्य टेलिकॉम का काम एक बार फिर मुश्किल हो गया है।

दरअसल रिलायंस जियो ने एक अन्य प्लान जियो समर सरप्राइज भी पेश किया है। इसके तहत जियो यूज़र्स जो प्राइम मेंबरशिप लेते हैं उन्हें 303 रुपए के रिचार्ज पर तीन महीने की सेवाएं मुफ्त मिलेंगी। इस सबके बाद तो लगता है कि जियो एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया जैसी कंपनियों को कोई मौका ही नहीं देना चाहता है।
ये है जियो समर सरप्राइज ऑफर
जियो के इस नए ऑफर का नाम है जियो समर सरप्राइज। यह खास प्राइम मेंबर्स के लिए ही है। इसके तहत जो भी यूज़र्स 15 अप्रैल से जियो की प्राइम मेंबरशिप लेते हैं वह यदि साथ में 303 रुपए का रिचार्ज करवाएं उन्हें अगले तीन महीनों तक के लिए सभी सेवाएं मुफ्त मिलेंगी। जिसका मतलब है आप जैसे अब तक फ्री सेवाएं ले रहे थे ठीक वैसे ही आपको अगले तीन महीने तक फ्री सर्विस मिलेगी। जिसमें इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉल, अनलिमिटेड मैसेज, एप्स आदि सभी शामिल होंगे। लेकिन ध्यान रहे कि यह दोनों रिचार्ज (99 रुपए की मेंबरशिप और 303 रुपए का प्लान) आपको 15 अप्रैल से पहले करवाने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








