Home
News

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, 1 साल के लिए ये सर्विस बिल्कुल फ्री

By Neha Kashyap

रिलायंस जियो टेलीकॉम कंपनी के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। जियो ने सभी मौजूदा जियो प्राइम यूजर्स को 1 साल की प्राइम मेंबरशिप फ्री देने का ऐलान किया है।

जिन यूजर्स ने अभी तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है, उन्हें इसके लिए 99 रुपए का भुगतान करना ही होगा। जियो प्राइम मेंबरशिप में यूजर्स जियो के सस्ते प्लान का फायदा ले सकते हैं।

इसके अलावा जियो के सभी ऐप्स पर फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। इन ऐप्स में जियो टीवी ऐप भी शामिल है।

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, 1 साल के लिए ये सर्विस बिल्कुल फ्री

जियो प्राइम यूजर्स ने 31 मार्च 2018 और इससे पहले प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्राइब किया है, उन्हें अगल एक साल के लिए प्राइम मेंबरशिप फ्री मिलेगी। इसके लिए यूजर्स को कोई चार्ज नहीं देना होगा। वहीं जियो के नए यूजर्स और जिन यूजर्स ने अभी तक प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्राइव नहीं किया है उन्हें इसके लिए 99 रुपए चार्ज देना होगा।

कंपनी ने ये ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया है, जिसमें मौजूदा यूजर्स को माय जियो ऐप के जरिए इस सर्विस को एक्टिव करना होगा। इस सर्विस का फायदा लेने के लिए सबसे पहले माय जियो ऐप पर जाएं। यहां जाकर 12 महीने की कॉम्प्लिमेंट्री मेंबरशिप ऑप्शन चुनें। ऐसा करने पर आपकी जियो प्राइम मेंबरशिप जारी रहेगी। प्राइम सर्विस के अंदर यूजर्स को वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जो कंपनी अपने प्राइम मेंबर्स के लिए पेश करती है।

आज खत्म हो रहा है ये कैशबैक ऑफर-

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए "more than 100% cashback offer" पेश किया था। इस ऑफर में यूजर्स को रिचार्ज की कीमत से ज्यादा कैशबैक मिलता है। पहले इस ऑफर की वैलिडिटी तारीख 15 मार्च थी, जिसे कंपनी ने गुरुवार को बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दिया है। यानी यूजर्स आज 31 मार्च तक इस कैशबैक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio extended its Prime membership benefits for another year, yes you heard it right as the company announced on Friday that it is going to continue its Prime membership to existing prime members at no extra cost.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X