Jio ने फेस्टिवल सीजन में पेश किया धमाकेदार ऑफर!
फेस्टिवल सीजन आते ही लोग खरीदारी में लग जाते हैं और कोई कंपनी ये मौका छोड़ना नहीं चाहती है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के बाद पेटीएम मॉल, सैमसंग और आखिरकार रिलायंस जियो ने भी अपने यूजर्स के लिए फेस्टिवल सीजन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में जियो JioFi डोंगल को आधी से भी कम कीमत में दे रही है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 1999 रुपए थी।

जियो ने इसकी कीमत घटाकर सिर्फ 999 रुपए कर दी है। बता दें कि Jiofi पर यह ऑफर उन ग्राहकों को उपलब्ध होगा, जो 20 सितंबर से 30 सितंबर 2017 के बीच Jiofi डोंगल खरीदेंगे। 999 रुपए वाले ऑफर में जियोफाई खरीदने पर दुकानदारों को 4 रिचार्ज साइकिल तक 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, 2जीबी 4जी डाटा प्रति दिन, 100 एसएमएस प्रति दिन या 6 रिचार्ज साइकिल तक 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, 1जीबी 4जी डाटा प्रति दिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे।
आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब रिलायंस ने अपने ग्राहकों के लिए ऑफर पेश किया हो। इसके पहले कंपनी वर्चुअली जियोफाई डोंगल को फ्री में देने का ऑफर कर रही थी। इस ऑफर में 1999 रुपए के भुगतान पर डोंगल की कीमत के बराबर फ्री डाटा और वॉइस की सुविधा 12 महीने के लिए दी जा रही थी।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो इस समय भारत की तेजी से उभरती हुई टॉप टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। कंपनी ने एक साल के अंदर ही 12.5 करोड़ सब्सक्राइर्ब्स को जोड़ा है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications