Home
News

Jio लाया रिपब्लिक डे ऑफर, अब मिलेगा अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग

By Neha

रिलायंस जियो एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान के साथ वापसी कर रहा है। कंपनी ने प्राइम मेंबर के लिए रिपब्लिक डे ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में जियो ने अपने पुराने प्लान में बदलाव कर उनकी वैलिडिटी बढ़ाई है और कई प्लान पहले से सस्ते भी किए हैं।

रिपब्लिक डे ऑफर के तहत कंपनी ने 98 रुपए से 498 रुपए तक के प्लान में बदलाव किया है। बदलाव के बाद ये इन प्लान पर पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। जियो रिपब्लिक डे ऑफर के तरत पेश ये सभी प्लान 26 जनवरी 2018 से वैलिड होंगे।

Jio लाया रिपब्लिक डे ऑफर, अब मिलेगा अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग


जियो ने अपने 98 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है। इसके साथ ही कंपनी ने इस प्लान पर अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया है। 98 रुपए का जियो प्लान अब 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा, जिसमें कुल 2 जीबी डेटा 4जी नेटवर्क स्पीड पर मिलेगा। 2जीबी डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64 केबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। बता दें कि पहले इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 2.1 जीबी डेटा मिलता था, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था।

जियो ने 199 रुपए के प्लान की कीमत घटाकर 149 रुपए कर दी है। साथ ही इस प्लान में पहले यूजर्स को 1जीबी डेटा मिलता था, लेकिन रिपब्लिक डे ऑफर के तहत 1.5जीबी डेटा मिलेगा और 28 दिनों के लिए 28जीबी डेटा की जगह कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। इसी तरह कंपनी ने 349 रुपए, 399 रुपए और 449 रुपए के प्लान में भी रोजाना 1जीबी डेटा लिमिट को बढ़ाकर 1.5जीबी कर दिया है।

Jio लाया रिपब्लिक डे ऑफर, अब मिलेगा अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग

जियो ने अपने 198 रुपए के प्लान को भी जियो रिपब्लिक डे ऑफर के तहत रिवाइज किया है। पहले इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता था, लेकिन अब यूजर्स को 28 दिनों के लिए 42जीबी डेटा की जगह 56 जीबी डेटा मिलेगा। 198 रुपए के प्लान के अलावा जियो ने 398 रुपए, 448 रुपए और 498 रुपए के प्लान में भी डेटा लिमिट को 1.5जीबी से बढ़ाकर 2जीबी कर दिया है।

जैसा कि हम पहली भी बता चुके हैं कि ये सभी प्लान जियो के प्राइम मेंबर के लिए पेश किए गए हैं, जो 26 जनवरी 2018 से वैलिड होंगे। इन सभी प्लान पर रोजाना की डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा यूजर्स को सभी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस और जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Best Mobiles in India

English summary
Jio ne apne prime members ke liye Republic Day Offer launch kiya hai. iss offer me company ne apne kai plans me data aur validity limit expand ki hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X