सस्ता 4जी स्मार्टफोन बनाने के लिए साथ आए रिलायंस जियो और गूगल!
गूगल और रिलायंस जियो साथ मिलकर लॉन्च कर सकते हैं सस्ता 4जी स्मार्टफोन।
यह खबर तो आपने सुनी ही होगी कि रिलायंस जियो जल्द ही अपना बेहद किफायती 4जी फीचर फोन लॉन्च करने वाला है, जिसकी कीमत 1500 रुपए तक होगी। इसी में अब एक और मजेदार बात सुनने में आई है। जियो अब फीचर फोन के अलावा एक बेहद सस्ते स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है।

खबरों की मानें तो गूगल और रिलायंस जियो इस सस्ते स्मार्टफोन को बनाने में साथ में काम कर रहे हैं। यह नया स्मार्टफोन 4जी नेटवर्क पर काम करेगा। साथ ही कहा जा रहा है कि यह नया स्मार्टफोन साल 2017 के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं है कि रिलायंस जियो पहले ही भारत में एक पॉपुलर ब्रांड बन चुका है, इसके साथ गूगल का ब्रांड नाम भी इस फोन को काफी फायदा पहुंचाएगा।
बता दें कि इससे पहले भी गूगल ने माइक्रोमैक्स, स्पाइस और कार्बन के साथ एंड्रायड वन स्मार्टफोन पर काम किया था, जो कि कुछ खास नहीं चले थे।
रिलायंस जियो के बारे में खबरें हैं कि रिलायंस जियो लावा इंटरनेशनल और कुछ चाइनीज निर्माताओं के साथ VoLTE फीचर फोन पर काम कर रही है। जियो के फीचर फोन के जदल ही मार्केट में लॉन्च होने की खबरें भी हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications