Home
News

रिलायंस जियो का नया ऑफर, किसको मिलेगा किसको नहीं

रिलायंस जियो का नया ऑफर हैप्पी न्यू नए साल से मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह किसके लिए है?

By Agrahi

रिलायंस जियो यूज़र्स को 1 दिसंबर एक शानदार तोहफा मिला, जिसमें कंपनी ने एक अन्य शानदार ऑफर हैप्पी न्यू इयर को पेश करने की बात कही। हैप्पी न्यू इयर ऑफर, जियो के अभी चल रहे वेलकम ऑफर के बाद ही उपलब्ध होगा। इस ऑफर की वैलिडिटी साल 2017 में मार्च तक होगी।

यानी कि यूज़र्स मार्च 2017 तक जियो की मुफ्त सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। नए साल से भी यूज़र्स को कोई रिचार्ज कराने की जरुर नहीं होगी।

रिलायंस जियो का नया ऑफर, किसको मिलेगा किसको नहीं

अब यूज़र्स के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या यह नया ऑफर हैप्पी न्यू इयर उन यूज़र्स के लिए है जो पहले से वेलकम ऑफर का लाभ उठा रहे हैं? तो आपको बता दें कि यह नए और पुराने दोनों ही यूज़र्स के लिए है। आइए जानते हैं नए ऑफर से जुड़ी कुछ खास बातें।

मुफ्त रहेगा, इंटरनेट, कॉल्स और मैसेज

मुफ्त रहेगा, इंटरनेट, कॉल्स और मैसेज

रिलायंस जियो के इस नए हैप्पी न्यू इयर ऑफर के साथ भी सभी सेवाएं मुफ्त होंगी। आप वेलकम ऑफर की ही तरह इस ऑफ़र के तहत भी मुफ्त इंटरनेट डाटा, कॉल्स और मैसेज का फायदा उठा सकते हैं।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

पुराने यूज़र्स के लिए भी है हैप्पी न्यू इयर ऑफर?

पुराने यूज़र्स के लिए भी है हैप्पी न्यू इयर ऑफर?

कई लोगों के मन में सवाल है कि जो अभी वेलकम ऑफर का फायदा ले रहे हैं, उन्हें नया मुफ्त ऑफर मिलेगा कि नहीं। तो बता दें कि यह नए पुराने सभी यूज़र्स के लिए है। वेलकम ऑफर पूरा होते ही नया हैप्पी न्यू इयर ऑफर शुरू हो जाएगा।

4 दिसंबर से मिलेगा ऑफर

4 दिसंबर से मिलेगा ऑफर

नए यूज़र्स जो रिलायंस जो सिम को 4 दिसंबर के बाद खरीदेंगे उन्हें इस ऑफर के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है। सिम के एक्टिवेट होते ही उनका ऑफर भी शुरू हो जाएगा, जिसका लाभ वह मार्च 31 तारीख तक ले सकते हैं।

ये है डाटा लिमिट

ये है डाटा लिमिट

वेलकम ऑफर की ही तरह इसमें भी यूज़र्स मुफ्त इंटरनेट डाटा, कॉल्स और मैसेज का लाभ ले सकते हैं। लेकिन इस बार इंटरनेट डाटा की लिमिट 1जीबी प्रतिदिन है। यदि कोई इससे अधिक डाटा इस्तेमाल करना चाहता है वह इंटरनेट पैक ले सकता है।

कॉल्स और मैसेज हमेशा फ्री

कॉल्स और मैसेज हमेशा फ्री

वेलकम ऑफर की ही तरह इस ऑफर में कॉल्स और मैसेज फ्री होंगे। यही नहीं हैप्पी न्यू इयर ऑफर के खत्म होने के बाद भी आपको केवल इंटरनेट के लिए खर्च करना होगा। कॉल्स और मैसेज फ्री रहेंगे।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Happy new year offer is for you or not. Read more in Detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X