Home
News

Reliance Jio ने कई वेबसाइट्स को नेटवर्क से किया ब्लॉक

कुछ समय पहले ही कई टेलिकॉम कंपनियों ने कई साइट्स को ब्लॉ0-क किया था। हालांकि ऐसा नहीं है कि इन साइट्स के ब्लॉक करने के बाद इन साइट्स का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। लोगों ने प्रॉक्सी वेबसाइट्स को ढूंढ निकाला है और धड़ल्ले से इन्हें इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

Reliance Jio ने कई वेबसाइट्स को नेटवर्क से किया ब्लॉक

हालांकि अब इन प्रॉक्सी वेबसाइट को खत्म करने का समाधान निकाला जा रहा है। टेलिकॉम क्षेत्र की तीसरी बड़ी कंपनी Reliance Jio अपने नेटवर्क पर प्रॉक्सी वेबसाइट्स को बंद कर रही है। जिससे यूजर्स अब इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

जियो ने की प्रॉक्सी वेबसाइट्स को ब्लॉक

Quartz की एक रिपोर्ट से पता चला है कि जिस तरह एक दम से प्रॉक्सी वेबसाइट्स को ब्लॉक किया जा रहा है इसका मामला सबसे पहले Reddit के जरिए सामने लाया गया है। जिसे Alpha-Grizzly नाम के एक यूजर ने हाइलाइट किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि hide.me, vpnbook.com और whoer.net जैसी वेबसाइट्स को रिलायंस जियो के नेटवर्क से ब्लॉक किया जा रहा है।

अब ब्लॉक्ड की गई प्रॉक्सी वेबसाइट्स पर जाने पर ISP एक मैसेज देता है जिसमें You are not authorized to access this web page as per the DOT compliance लिखा आएगा। जो इससे आगे का प्रोसेस करने में समर्थ नहीं होगी। Quartz की रिपोर्ट में बताया है कि प्रॉक्सी वेबसाइट्स को जियो द्वारा ही बंद किया गया है। हालांकि वोडाफोन और एयरटेल ने अभी अपने नेटवर्क पर इन्हें ब्लॉक नहीं किया है।

वहीं, Spectranet और ACT जैसी कंपनियों ने भी अपने नेटवर्क पर प्रॉक्सी वेबसाइट्स को ब्लॉक नहीं किया है। इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपार गुप्ता ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि जियो प्रॉक्सी वेबसाइट्स को बिना किसी सरकारी आदेश के अकेले ही ब्लॉक कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Shortly before, many telecom companies had bloated many sites. Although it is not that these sites are not being used after blocking these sites. People have found proxy websites and are also using them from the lanes.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X