Home
News

Reliance jio GST स्टार्टर किट लॉन्च, 10,000 रु का प्लान 1,999 रु में

By Agrahi

भारत में GST लागू हो चुका है। एक ओर जहाँ आम आदमी इसको लेकर इस असमंजस में है कि आखिर किस पर कितना प्रतिशत जीएसटी है, वहीँ छोटे कारोबारियों को टैक्स रिटर्न फाइल करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसी को देखते हुए Reliance jio ने GST स्टार्टर किट पेश किया है। बता दें कि यह खास jioFi डिवाइस के लिए है।

Reliance jio GST स्टार्टर किट लॉन्च, 10,000 रु का प्लान 1,999 रु में

अपने इस नए ऑफर में कंपनी जियोफाई डिवाइस के साथ 24GB 4G डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रही है। साथ ही यूज़र्स को मिलेगा सॉफ्टवेयर सलूशन और जीएसटी बिलिंग ऐप भी, जिसके जरिए यूज़र्स टैक्स फाइल कर पाएंगे, यह सभी सुविधा जियो अपने यूज़र्स को एक साल तक के लिए दे रहा है।

10,000 रुपए है मार्केट वैल्यू
कंपनी की मानें तो jioGST starter kit की मार्केट वैल्यू 10,000 रुपए से भी अधिक है। हालाँकि रिलायंस जियो हमेशा की तरह अपने यूज़र्स को एक्स्ट्रा सेवा देने की कोशिश कर रही है इसी के चलते यह महंगी सेवा महज 1,999 रुपए में यूज़र्स को मिलेगी। इस ऑफर में सभी सेवाओं का लाभ यूज़र्स एक साल तक बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के उठा सकते हैं।

ये मिलेगी मदद

ये मिलेगी मदद

एक जुलाई से भारत में जीएसटी लागू कर दिया गया है। जिसके बाद से कारोबारियों टैक्स रिटर्न करने में दिक्कत आ रही है। दरअसल अब टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए कारोबारियों को जीएसटीआईएन नंबर की जरुरत पड़ेगी। ऐसे में जियो का यह किट उन कारोबारियों की टैक्स रिटर्न फाइल करने में मदद करेगा।

अन्य फायदे

अन्य फायदे

रिलायंस जियो इस किट में कई अन्य फायदे भी हैं। जैसे कि इस ऑफर के साथ यूज़र्स को मिलेगा 24जीबी डाटा और फ्री वॉयस कॉल, वो भी पूरे एक साल के लिए। साथ ही कई शहरों में इस किट की होम डिलीवरी की सुविधा भी दी गई है। यानी कि आपको यह किट घर बैठे जाएगा।

कैसे मिलेगा jioGST starter kit

कैसे मिलेगा jioGST starter kit

जो यूज़र्स रिलायंस जियो का jioGST starter kit खरीदना चाहते हैं उन्हें Jio.com पर लॉग इन करना होगा और इस किट को आर्डर करना होगा। यदि आपके पास रिलायंस जियो का सिम पहले से मौजूद है आपको सिम लेने की जरूरत नहीं है, यदि नहीं तो, तो आपको सिम लेना होगा।

कैसे करेगा काम

कैसे करेगा काम

किट और सिम दोनों लेने के बाद यूज़र्स को जियो की दूसरी वेबसाइट jioGST.com पर जाना होगा। यहाँ आपको अपना जीएसटीआईएन मिलेगा, आप उसे चुन सकते हैं और इसके बाद अपने जियोफाई एमएसआईएसडीएन को इसके साथ अटैच कर किट को स्टार्ट कर सकते हैं।

साईट में दी गई है पूरी जानकारी

साईट में दी गई है पूरी जानकारी

रिलायंस जियो की साईट jioGST.com पर पूरी जानकारी दी गई है। यहाँ आपको अदर्स अरु इनफार्मेशन में जाना होगा। जिसके बाद आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी मिलेगी। यहाँ आपको किट कैसे मिलेगा, इसे कैसे इस्तेमाल करना है आदि से लेकर फायदे के बारे में भी बताया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio has launched GST starter kit, offers 10000 rs services in just rs 1999. Read more and get to know what all is there in the plan, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X