Home
News

रिलायंस जियो का 100% कैशबैक ऑफर, अब जमकर यूज़ करें इंटरनेट

रिलायंस जियो ने वाई-फाई यूज़र्स के लिए नया 100% कैशबैक ऑफर पेश किया है।

By Agrahi

रिलायंस जियो एक बार फिर धमाकेदार ऑफर के साथ तैयार है। कंपनी इस बार अपने यूज़र्स के लिए सबसे आकर्षक प्लान लेकर आई है। इस नए ऑफर में रिलायंस जियो 100 या 200 का नहीं बल्कि पूरे 2000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। जी हां! ये डिस्काउंट यूज़र्स को जियोफाई डाँगल की खरीद पर मिलेगा।

 रिलायंस जियो का 100% कैशबैक ऑफर, अब जमकर यूज़ करें इंटरनेट

अपने यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए जियो ने अब तक का सबसे शानदार प्लान पेश किया है। इस ऑफर के जरिए रिलायंस जियो वाई-फाई राऊटर, डाँगल और डाटा कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को टारगेट किया है।

टेलिकॉम सेक्टर में बेहद कम समय में तूफान मचा देने वाली कंपनी जियो अब वाई-फाई इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को भी आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

यदि हम शहरों की बात करें तो इन दिनों लगभग हर घर में वाई-फाई का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जियो का यह ऑफर यकीनन कई यूज़र्स को आकर्षित करने में कामयाब हो सकता है।

दो नए आकर्षक प्लान

दो नए आकर्षक प्लान

यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अब एक ऐसा प्लान लाई है जिसमें यूज़र्स को पूरे 100% का कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के अलावा एक अन्य ऑफर भी है जिसमें यूज़र्स को करीब 1,005 रुपए का 4जी डाटा फ्री मिलेगा। यह दोनों ही प्लान जियोफाई डिवाइस पर उपलब्ध हैं।

एक्सचेंज ऑफर

एक्सचेंज ऑफर

पहले प्लान के तहत यदि कोई यूज़र अपने इस्तेमाल हो रहे वाई-फाई राऊटर को जियोफाई के साथ एक्सचेंज करेगा तो उन्हें 1,999 रुपए के बजाय जियोफाई केवल 999 रुपए में मिलेगा। यानी कि पूरे 50 प्रतिशत का डिस्काउंट।

408 रुपए का रिचार्ज होगा अनिवार्य

408 रुपए का रिचार्ज होगा अनिवार्य

जियोफाई से एक्सचेंज करने के बाद यूज़र्स को 408 रुपए का रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा। यह धन धना धन ऑफर है जिसमें 99 रुपए की प्राइम मेंबरशिप और 309 रुपए का धन धना धन प्लान शामिल है।

149 रुपए का एक्टिवेशन रिचार्ज

149 रुपए का एक्टिवेशन रिचार्ज

इस एक्टिवेशन रिचार्ज के तहत यूज़र्स को 149 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इसमें यूज़र्स को 5 बूस्टर पैक मिलेंगे जिनकी कीमत 201 रुपए है। यह यूज़र्स को 149 रुपए के रिचार्ज पर ही मिलेंगे।

1,005 रुपए का 4जी डाटा मुफ्त

1,005 रुपए का 4जी डाटा मुफ्त

बूस्टर पैक एक्टिवेट कराने पर यूज़र्स को 201 बूस्टर पैक मिलेगा। इसमें 5 जीबी का 4जी डाटा 28 दिनों के लिए मिलेगा। यानी कि यूज़र्स को मिलेगा 1,005 रुपए का फायदा और जियोफाई पर 1000 रुपए का डिस्काउंट, पूरा पैसा वसूल।

ये है दूसरा ऑफर

ये है दूसरा ऑफर

यह दूसरा ऑफर उन यूज़र्स के लिए है जो बिना वाई-फाई राऊटर को एक्सचेंज कर जियोफाई डिवाइस खरीदना चाहते हैं। इस ऑफर में यूज़र्स को जियोफाई डिवाइस 1,999 रुपए का ही मिलेगा।

201 रुपए के 5 बूस्टर पैक मुफ्त

201 रुपए के 5 बूस्टर पैक मुफ्त

बिना एक्सचेंज के जियोफाई डिवाइस पर यूज़र्स को 149 रुपए का रिचार्ज कराने पर 201 रुपए के 5 बूस्टर पैक मिलेंगे। जिसमें यूज़र्स को 25जीबी डाटा फ्री मिलता है।

2G/3G फोन यूज़र्स को भी होगा फायदा

2G/3G फोन यूज़र्स को भी होगा फायदा

रिलायंस जियो के जियोफाई डिवाइस से 4जी यूज़र्स ही नहीं बल्कि 2G/3G फोन को भी बेहद फायदा होगा। अब जो भी यूज़र्स 2G/3G फोन इस्तेमाल करते हैं वह भी जियो के डाटा का लाभ उठा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio introduced 100% cashback offer on JioFi device. This offer can be availed on an exchange of your current wifi router. Read more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X