Home
News

सैमसंग Galaxy S9+ पर जियो दे रहा है 70% बायबैक ऑफर

By Neha Kashyap

सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी Galaxy S9 और Galaxy S9 plus भारत में शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सैमसंग के साथ पार्टनरशिप कर सैमसंग के फैन्स और अपने कस्टमर्स के लिए गैलेक्सी एस9 प्लस पर 70 परसेंट तक बायबैक ऑफर पेश किया है।

बता दें कि जियो पहले से ही सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस 6000 रुपए कैशबैक दे रहा है। अब कंपनी जियो यूजर्स के लिए बायबैक ऑफर भी लेकर आई है। आइए जानत हैं इसके बारे में।

सैमसंग Galaxy S9+ पर जियो दे रहा है 70% बायबैक ऑफर

क्या है जियो का 70 परसेंट बायबैक ऑफर-

क्या है जियो का 70 परसेंट बायबैक ऑफर-

जियो ने गैलेक्सी S9 प्लस पर 256GB वेरिएंट मॉडल पर ये ऑफर पेश किया है, जिसकी कीमत 65,900 रुपए है। इसके लिए यूजर्स को 12 महीने में कम से कम 2500 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इसके लिए यूजर कोई भी जियो प्लान चुन सकते हैं।

ये है खास टैरिफ प्लान-

ये है खास टैरिफ प्लान-

2500 रुपए का रिचार्ज कराने के लिए जियो ने गैलेक्सी S9 प्लस पर एक्सक्लूसिव टैरिफ प्लान पेश किया है। इसकी कीमत 15000 रुपए है, जिसे जियो यूजर्स 4999 रुपए में भी खरीद सकते हैं। ये प्लान 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को 1TB 4G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस मिलता है। इसके अलावा यूजर को 1 साल के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप का फायदा भी मिलता है।

कैसे मिलेगा 70 परसेंट बायबैक ऑफर का फायदा-

कैसे मिलेगा 70 परसेंट बायबैक ऑफर का फायदा-

इस ऑफर के लिए यूजर के पास जियो कनेक्शन होना जरूरी है। यूजर को गैलेक्सी एस9 प्लस स्मार्टफोन रिलायंस डिजिटन, रिलायंस DX मिनी/जियो स्टोर या जियो डॉट कॉम से खरीदना होगा। बता दें कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कंपनी कस्टमर्स से 500 रुपए एनरोलमेंट फीस भी वसूल रही है। इसके बाद 2500 रुपए के रिचार्ज कराने होंगे।

WhatsApp Tricks in Hindi : वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलें
गैलेक्सी एस9 प्लस के 256GB वेरिएंट पर ही मिलेगा ऑफर -

गैलेक्सी एस9 प्लस के 256GB वेरिएंट पर ही मिलेगा ऑफर -

ये ऑफर सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पर ही उपलब्ध है। इस वेरिएंट क कीमत 72,900 रुपए है। फिलहाल गैलेक्सी एस9 प्लस सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

लिमिटेड टाइम के लिए है ये ऑफर-

लिमिटेड टाइम के लिए है ये ऑफर-

कंपनी ने 70 परसेंट बायबैक ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए पेश किया है। ये ऑफर 16 मार्च से शुरू हो चुका है और 15 जून 2018 तक चलेगा। तय कीमत के रिचार्ज पूरे होने के बाद यूजर तक 12 महीने के बाद ये वाउचर माय जियो ऐप पर क्रेडिट हो जाएगा। बता दें कि ये ऑफर जियो के नए और मौजूदा दोनों कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio has introduced 70% buyback offer on Samsung Galaxy S9+. The offers have started from March 16 and will run till 15 June 2018.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X