Jio जल्द ला रहा Bharat GPT, Chat GPT से होगा टक्कर
Jio Bharat GPT: रिलायंस जियो जल्द ही Bharat GPT लाने की तैयारियों मे जुटा हुआ है। जिसे जियो IIT बॉम्बे के साथ मिलकर तैयार कर रहा है। कंपनी ने खुद देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉन्च करने का खुलासा किया है। जिसे Bharat GPT के नाम से लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, रिलायंस जियो का ये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल पूरे तरीके से स्वदेशी होने वाला है। इसका सीधा मुकाबला चैट जीपीटी से माना जा रहा है। तो आइए आपको आगे इसके बारे में डिटेल्स बताते हैं।

आकाश अंबानी ने IIT बॉम्बे के समारोह में की शिरकत
जियो चेयरमैन आकाश अंबानी ने हाल ही में IIT बॉम्बे के एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने चैट जीपीटी को टक्कर देने वाले भारत जीपीटी को लेकर खुलासा किया। साथ ही आकाश ने जियो के विजन 2.0 पर भी चर्चा की। जियो ने टेलीकम्यूनिकेशन और स्ट्रीमिंग क्षेत्रों में अपना लोहा मनवाने के बाद, अब AI के फील्ड में कदम रखने जा रहा है। आकाश अंबानी का कहना है कि, इसे लॉन्च करने एक मेन लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडस्ट्री में क्रांति लाना है।
आपको बता दें, रिलायंस जियो Bharat GPT के साथ ही अपना टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम भी लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसका सीधा मुकाबला WebOS , Android TV OS और Fire TV OS से होगा। फिलहाल कंपनी ने अपने Jio स्मार्टफोन के लिए Pragati OS तैयार किया है, जो गूगल के Android OS पर बेस्ड है। फिलहाल भारत जीपीटी के लॉनिचंग डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार इसे 2024 के शुरुआती महीनों में लाने जानें की उम्मीद है।
Jio 2.0 विजन
सबसे पहले बता दें कि, रिलायंस जियो का Jio 2.0 विजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है, जो चैट जीपीटी के जैसे ही काम करेगा। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी का कहना है कि, रिलायंस कंपनी भारत में टेक्नोलॉजी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती है। इसके लिए ही कंपनी Bharat GPT का विकास करेगी। उन्होंने इसके अलावा भारत जीपीटी को लेकर कोई खास जानकारी शेयर नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications








