IPL 2020 को देखने के लिए Jio ने पेश किया एक नया प्रीपेड प्लान
19 सितंबर से आईपीएल 2020 की शुरुआत होने वाली है। अगर आप इस आईपीएल का एक भी मैच मिस नहीं करना चाहते हैं तो जियो कंपनी का एक प्लान आपकी मदद कर सकता है। जियो कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए आईपीएल देखने की व्यवस्था की है। हालांकि जियो ने पहले भी कुछ प्लान्स लॉन्च किए थे, जिससे आईपीएल 2020 देखा जा सकता है और अब एक नया प्लान फिर से लॉन्च किया है, जिससे आईपीएल के मैच देखे जा सकते हैं।

जियो का नया आईपीएल प्लान
जियो कंपनी का नया प्लान 598 रुपए का है। ये प्लान 2 महीने यानि 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूज़र्स को कुल 112 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसका मतलब इस प्लान में यूज़र्स को 56 दिनों तक रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।
इसके अलावा इस प्लान में जियो से जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं इस प्लान में 2000 मिनट जियो से नॉन जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिलता है। इन सबके साथ इस प्लान में यूज़र्स को डिज़नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा और यहीं इस प्रीपेड प्लान की सबसे खास बात है।
एक साल के लिए मिलेगा सब्सक्रिप्शन
Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए इस प्लान के साथ दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि इस प्लान में यूज़र्स को आईपीएल 2020 के हरेक मैच को देखने की पूरी व्यवस्था की है। इस प्लान में यूज़र्स को Disney+ Hotstar VIP Annual Subscription मिलेगा।
अगर आप जियो यूज़र्स हैं तो आप इस प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान को खरीदने के बाद Diseny+ Hotstar VIP Annual Subscription को एक्टिवेट करना होगा। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए आपको पहले गूगल प्ले स्टोर से Disney+ HotStar को डाउनलोड करना होगा।
Disney+ Hotstar को एक्टिवेट करें
इसे डाउनलोड करने के बाद आपको Disney+ Hotstar में लॉगिन करना होगा और लॉगिन करने के लिए आपको अपने जियो नंबर पर आए ओटीपी को डालना होगा। उसके बाद आपका Diseny+ Hotstar VIP Annual Subscription चालू हो जाएगा। उसके बाद आप आईपीएल 2020 के सभी मैचों को आसानी से बिना किसी रोक-टोक के देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








