Home
News

Jio ने IPL 2020 देखने का किया जुगाड़, धन-धना-धन ऑफर हुआ लॉन्च

Reliance Jio ने अपने यूज़र्स के लिए आईपीएल 2020 देखने का पूरा इंतजाम कर लिया है। रिलायंस जियो ने डिज़नी प्लस हॉटस्टार के साथ पार्टनरशिप करके कुछ नए प्लान को लॉन्च किया है। इस नए ऑफर का नाम कंपनी ने Cricket Dhan Dhana Dhan Jio Dhan Dhana Dhan रखा है।

जियो कंपनी का नया आईपीएल प्लान

जियो कंपनी का नया आईपीएल प्लान

इस नए ऑफर के तहत कंपनी ने दो नए प्लान पेश किए है। एक प्लान की कीमत 499 रुपए का है और दूसरे प्लान की कीमत 777 रुपए है। ये दोनों प्रीपेड प्लान हैं। इन दोनों प्लान के साथ कंपनी ने डिज़नी प्लस हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है।

इन सभी प्लान के साथ कंपनी वॉयस बेनिफिट्स, इंटरनेट बेनिफिट्स भी इस प्लान के साथ अपने यूज़र्स को दे रही है। इस लिस्ट का पहला प्लान 499 रुपए का है। वहीं इस लिस्ट का दूसरा प्लान 777 रुपए का है।

499 रुपए का फायदा

499 रुपए का फायदा

499 रुपए के प्लाान में यूज़र्स को 1.5 जीबी डेटा रोज मिलता है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 1 साल का डिज़नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा। हालांकि आपको बता दें कि इस प्लान में आपको कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे।

799 रुपए का फायदा

799 रुपए का फायदा

799 रुपए वाले जियो प्लान में रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा यूज़र्स को मिलेगा। इसके अलाव इस प्लान में 5 जीबी एक्सट्रा डेटा भी वैलिडिटी के अंतर्गत मिलेगा। इस तरह से इस प्लान में कुल मिलाकर 131 जीबी डेटा यूज़र्स को मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में जियो से जियो में कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा मिलेगी और जियो से नॉन जियो पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में 100 एसएमएस भी यूज़र्स को मिलेंगे। इन सबके अलावा इसकी सबसे खास बात ये है कि इस प्लान में यूज़र्स को एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।

IPl 2020 की फ्री स्ट्रीमिंग वाले प्लान्स

IPl 2020 की फ्री स्ट्रीमिंग वाले प्लान्स

रिलायंस जियो के 401 रुपए वाले प्लान में यूज़र्स को रोज 3 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। इसका मतलब इस प्लान में कुल 90 जीबी डेटा 28 दिनों के लिए मिलता है। इस प्लान में जियो से जियो में कॉल करने के लिए मुफ्त सेवा और जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट मिलते हैं। इसके साथ इस प्लान में 100 एसएमएस भी मिलता है।

आईपीएल 2020 को देखने की व्यवस्था

आईपीएल 2020 को देखने की व्यवस्था

हालांकि आपको बता दें कि आईपीएल को हर साल Disney+ Hotstar पर दिखाया जाता है। जिन लोगों के पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, वो तो आसानी से आईपीएल के सभी मैच देख पाएंगे और जिनके पास डिज़नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वो बिना पैसे खर्च किए आईपीएल नहीं देख पाएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से दुबई में किया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio has made full arrangements to watch IPL 2020 for its users. Reliance Jio has partnered with Disney Plus Hotstar to launch some new plans. The company has named this new offer as Cricket Dhan Dhana Dhan Jio Dhan Dhana Dhan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X