जियो का धमाका, लॉन्च किया हैप्पी न्यू इयर 2018 प्लान
रिलायंस जियो ने दो नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं, यह प्लान कंपनी ने हैप्पी न्यू इयर 2018 प्लान्स के तहत लॉन्च हुए हैं. इन नए प्लान में 199 और 299 प्लान शामिल हैं. अपने इन प्लान्स से जियो उन यूज़र्स को बेहतर ऑप्शन दे रहा है जो डाटा के लिए ज्यादा रुपए खर्च नहीं करना चाहते हैं. इन दोनों प्लान में न केवल डाटा बेनिफिट मिलेगा बल्कि वॉयस कॉलिंग, नेशनल रोमिंग, एसएमएस आदि भी मिलेंगे.
रिलायंस जियो इन नए प्लान से एक बार फिर धमाका करने को तैयार है. हालांकि इन दिनों हर टेलिकॉम कंपनी सस्ते और आकर्षक प्लान पेश कर रही है. देखना होगा कि इन प्लान्स से जियो अपने ग्राहकों को लुभा पाती है या नहीं.

199 रुपए का प्लान
बात करें 199 रुपए के प्लान की तो यहां यूज़र्स को 1.2GB 4जी डाटा यूज़र्स को हर दिन मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. यानी कि यूज़र्स को 33.6जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा. इसके अलावा वॉयस कॉलिंग और अन्य बेनेफिट्स भी यहां मिलते हैं. जिनमें मैसेज भी शामिल है.

299 रुपए का प्लान
वहीं 299 रुपए का प्लान भी पेश हुआ है. इसमें कंपनी 28 दिनों वैलिडिटी दे रही है और हर दिन यहां मिलेगा 2जीबी का हाई स्पीड डाटा. इसके अलावा दोनों प्लान के लाभ समान हैं. इसमें भी आपको वॉयस कॉलिंग, नेशनल रोमिंग, एसएमएस के लाभ मिलते हैं.
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications