Jio Phone यूज़र्स के लिए रिलायंस जियो ने पेश किए दो नए छोटे प्रीपेड प्लान
Jio Phone यूज़ करने के लिए रिलायंस जियो कंपनी ने दो नए प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया है। ये दोनों छोटे प्रीपेड प्लान हैं। इनमें एक प्लान 49 रुपए का है और दूसरा प्लान 69 रुपए है। इन दोनों प्लान की वैधता 14 दिनों की है। इस प्लान में यूज़र्स को वॉयस कॉलिंग, एसएमएस और इंटरनेट डेटा का फायदा होगा। आइए आपको इन दोनों रिचार्ज प्लान के बारे में एक-एक कर बताते हैं।

69 रुपए वाले प्लान के फायदे
जियो फोन यूज़ करने वाले यूज़र्स को जियो के 69 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में रोज 0.5 जीबी यानि 500 एमबी इंटरनेट डेटा मिलता है। ये डेटा खत्म होने के बाद यूज़र्स का नेट कनेक्शन बंद तो नहीं होगा लेकिन स्पीड घटकर 64 केबीपीएस की हो जाएगी।
इसके अलावा इस प्लान में जियो से जियो पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है और जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 250 मिनट मिलते हैं। इसके साथ-साथ जियो फोन यूज़र्स को इस प्लान में 50 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी यूज़र्स को मुफ्त में मिलेगा। ध्यान रखें कि इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है।
49 रुपए वाले प्लान के फायदे
अब हम जियो फोन यूज़र्स के लिए लॉन्च हुए 49 रुपए के नए प्रीपेड प्लान के बारे में बात करते हैं। इस प्लान में यूज़र्स को टोटल 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में जियो से जियो पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
वहीं जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 250 मिनट मिलते हैं। इसके साथ-साथ जियो फोन यूज़र्स को इस प्लान में 50 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी यूज़र्स को मुफ्त में मिलेगा। ध्यान रखें कि इस प्लान की वैधता भी 14 दिनों की है।
49 रुपए वाले प्लान में हुआ बदलाव
आपको बता दें कि इस 49 रुपए के प्लान को जियो कंपनी ने दो साल पहले भी लॉन्च किया था लेकिन कुछ महीने के बाद इस प्लान को वापस कर लिया था। अब इस प्लान को फिर से कुछ बदलावों के साथ पेश किया गया है। इस प्लान की वैधता पहले के मुकाबले कम हो गई है लेकिन इंटरनेट डेटा पहले से ज्यादा दिया जा रहा है।
जियो फोन यूज़र्स के लिए स्पेशल
आपको बता दें कि इस ख़बर की जानकारी सबसे पहले टेलिकॉम टॉक ने दी थी। रिलायंस जियो कंपनी के ये दोनों प्लान Jio Phone और Jio Phone 2 के यूज़र्स यूज़ कर पाएंगे। इन दोनों प्लान को रिचार्ज कराने के लिए यूज़र्स वेबसाइट, माय जियो ऐप या किसी आउट साइड रिटेलर से रिचार्ज करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








