Jio लाया JioInteract सर्विस, अब अमिताभ बच्चन से करिए वीडियो चैट
पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक खास लाइव वीडियो कॉल सर्विस JioInteract पेश की है। ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड ब्रांड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म है।
कंपनी ने ये सर्विस अपने Jio ऐप को पॉपुलर बनाने और यूजर्स को अट्रेक्ट करने के लिए पेश किया है। इस सर्विस में यूजर्स जियो ऐप के जरिए बॉलीवुड सेलेब्रिटी से लाइव वीडियो चैट कर सकेंगे और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकेंगे।
जियो का दावा है कि इस तरह की सर्विस पेश करने वाली रिलायंस जियो पहली टेलीकॉम कंपनी है।

जियो की AI बेस्ट जियोइंटरेक्ट सर्विस आज 4 मई से शुरू हो चुकी है, जिसकी शुरुआत बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ की गई है। यहां अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 102 नॉट आउट का प्रमोशन करते नजर आएंगे। यहां यूजर्स अमिताभ बच्चन के साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे और उनसे उनकी आगामी फिल्म से जुड़े सवाल भी कर सकेंगे।
जियो की लाइव वीडियो कॉल सर्विस सिर्फ जियो ऐप यूजर्स के लिए पेश की गई है। ये सर्विस यानी इस सर्विस का इस्तेमाल सिर्फ जियो नेटवर्क यूजर्स ही कर सकते हैं। इस सर्विस में यूजर्स न सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि अपने अन्य पसंदीदा एक्टर-एक्ट्रेस से भी बात कर सकेंगे।

ये एक तरह की वीडियो कॉल सेंटर सर्विस है, जिसमें अगले कुछ हफ्तों में वीडियो कैटलॉग और वर्चुअल शोरूम जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा यूजर्स जियो के टिकटिंग पार्टनर BookMyShow के जरिए मूवी टिकट भी बुक कर सकेंगे। अगर आप भी जियो की इस सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करिए।
jio app के जरिए ऐसे करें अमिताभ बच्चन के साथ वीडियो कॉलिंग-
स्टेप 1.
MyJio एप डाउनलोड करें।
स्टेप 2.
अब इस ऐप को ओपन करने पर आपको सामने JioInteract का बैनर नजर आएगा।
स्टेप 3.
यहां कॉल नाउ पर क्लिक करें। यहां कैमरा यूज करने की परमिशन आएगी उसे अनुमति दे दें। अब एक्सेप्ट और कनेक्शन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4.
क्लिक करने के बाद क्लिक टू कॉल मिस्टर अमिताभ बच्चन ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5.
ऐसा करते ही आपका कॉल कनेक्ट हो जाएगा और आप अमिताभ बच्चन के साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे। यूजर्स इस वीडियो कॉल एक्सपीरियंस को अपने फैमिली और दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







