रिलायंस जियो : 399 रु के रिचार्ज पर कैसे पाएं 2,599 रुपए का कैशबैक?
रिलायंस जियो एक बार फिर धमाकेदार ऑफर के साथ वापसी करने वाला है. जियो का यह ऑफर खास प्राइम यूज़र्स के लिए पेश किया जाएगा. इस ऑफर में प्राइम यूज़र्स को पूरे 2599 रुपए तक का फायदा हो सकता है.
रिलायंस जियो का यह नया ऑफर 399 रुपए और उससे अधिक कीमत के सभी रिचार्ज पैक मौजूद होगा. इस ऑफर को कंपनी आज पेश करेगी. मजेदार बात यह है कि जियो का यह ऑफर लिमिटेड है. इसका लाभ यूज़र्स 10 नवंबर से 25 नवंबर के बीच उठा सकते हैं.

जियो का यह ऑफर कैशबैक ऑफर है, इसके तहत जो यूज़र्स 399 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज Myjio या jio.com साईट से कराते हैं, उन्हें 400 रुपए का कैशबैक मिलेगा. यह कैशबैक यूज़र्स को 50 रुपए के 8 वाउचर्स के रूप में मिलेगा. इन वाउचर का इस्तेमाल यूज़र्स अन्य रिचार्ज पैक को खरीदते हुए कर सकते हैं.
वहीँ बता दें कि यदि आप जियो के ऑफर को किसी अन्य डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हुए लेते हैं तो भी आपको इस कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा.
बता दें कि इससे पहले रिलायंस जियो ने दिवाली के आस-पास 100% प्रतिशत कैशबैक ऑफर पेश किया था. रिलायंस जियो के ऑफर यूज़र्स को तो पसंद आते ही हैं, साथ ही अन्य टेलिकॉम कंपनियों को भी खासा परेशान कर देते हैं. देखना होगा कि जियो के इस कैशबैक ऑफर के बाद अब बाकी कंपनियों का क्या नया ऑफर आएगा.
चलिए देखते हैं कि जियो प्राइम मेंबर्स को 2,599 रुपए का कैशबैक कैसे मिल सकता है-
2599 रु कैशबैक
रिलायंस जियो के इस नए कैशबैक ऑफर में आप 2,599 रुपए का कैशबैक तभी पा सकते हैं जब आप एक प्राइम मेंबर हों। यदि आप प्राइम मेंबर नहीं है तो आपको 100% कैशबैक मिलेगा।
कैशबैक ऑफर
इस ऑफर के लिए आपको पहले अपने फोन में 399 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। ठीक दिवाली कैशबैक ऑफर की तरह इस बार भी कंपनी यह कैशबैक वाउचर्स के रूप में देगी
वाउचर्स के रूप में मिलेगा कैशबैक
399 रुपए के रिचार्ज पर आपको 400 रुपए का कैशबैक 50 रुपए के 8 वाउचर्स के रूप में मिलेगा। इन वाउचर्स को इंस्टेंटली आपके MyJio अकाउंट में डाल दिया जाएगा।
15 नवंबर के बाद इस्तेमाल करें वाउचर
इन वाउचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको 15 नवंबर तक इन्तजार करना होगा, इसके बाद ही आप इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ajio वाउचर
जियो प्राइम मेंबर्स के लिए इसके अलावा कुछ अन्य शौपिंग वाउचर भी हैं। जिनमें Ajio का 399 रुपए का वाउचर है, इसे कम से से कम 1500 रुपए की शॉपिंग पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
Yatra.com और रिलायंस ट्रेंड्स
Yatra.com पर यूज़र्स को 1000 रुपए का ऑफ़ किसी एक डोमेस्टिक फ्लाइट के राउंड ट्रिप पर मिलेगा। जबकि रिलायंस ट्रेंड्स का 500 रुपए का शॉपिंग वाउचर 1,999 रुपए की शॉपिंग पर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








