Home
News

जियो को लगा तगड़ा झटका, दिसंबर 2021 में 12.9 मिलियन यूजर्स ने छोड़ा साथ

रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक हैं लेकिन अभी उनको तगड़ा झटका लगा है। दरअसल TRAI की रिपोर्ट के अनुसार जियो ने दिसंबर 2021 में 12.9 मिलियन ग्राहक खो दिए है। जबकि उसी महीने, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और भारती एयरटेल (Airtel) ने 1.1 मिलियन और 0.47 मिलियन नए यूजर्स जोड़े हैं।

जियो को लगा तगड़ा झटका, दिसंबर 2021 में 12.9 मिलियन यूजर्स ने छोड़ा साथ

रिलायंस जियो ने दिसंबर 2021 में खोए 12.9 मिलियन यूजर्स

इस प्रकार दिसंबर 2021 का महीना जियो के लिए बहुत खराब रहा जहां उन्हें 12.9 मिलियन यूजर्स गंवाने पड़े। वहीं दिसंबर महीने में Vodafone Idea (Vi) ने फिर से 16 लाख यूजर्स खो दिए हैं। जियो ने टैरिफ हाइक्स के बाद ये दूसरी बार यूजर्स गंवाएं हैं।

मार्किट शेयर के मामले में, रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास 36%, उसके बाद भारती एयरटेल के पास 30.81%, वोडाफोन आइडिया के साथ 23%, बीएसएनएल और एमटीएनएल के पास क्रमशः 9.90% और 0.28% यूजर बेस है।

हालांकि खबरों की मानें तो रिलायंस जियो अपने कुल यूजर पूल से जो यूजर्स एक्टिव नहीं है उनको हटाने के लिए काम कर रहा है। इसके साथ ही, प्रीपेड टैरिफ बढ़ोतरी ने कम आय वाले यूजर्स को BSNL के नेटवर्क पर जाने के लिए प्रेरित किया, ऐसा हम मान सकते हैं।

हालाँकि, Reliance Jio के पास अब Vodafone Idea की तुलना में बेहतर VLR प्रतिशत या एक्टिव यूजर परसेंटेज है। एयरटेल अपने यूजर बेस के 98.01% सक्रिय होने के साथ श्रेणी में सबसे आगे बना हुआ है, इसके बाद रिलायंस जियो 87.64% और वोडाफोन आइडिया 86.42% के साथ सक्रिय यूजर्स है।

इस प्रकार जहाँ जियो के यूजर्स गिर रहे हैं तो सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कम्पनी BSNL के यूजर्स बढ़ रहे हैं, क्योंकि बीएसएनएल काफी कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स पेश करता हैं इस कारण नए यूजर्स जुड़ते आ रहे हैं। हालांकि BSNL के पास 4G सर्विस नहीं है इस कारण इंटरनेट स्पीड बाकी कम्पनियों की तुलना में धीमी रहती हैं।

रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया जिन्होंने पिछले साल अपने प्रीपेड प्लान्स में बढोतरी की थी, इसके बाद वे प्लान्स अब महंगी दरों पर उपलब्ध हैं। साथ ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) दोनों ही एक बार फिर टैरिक हाइक्स का झटका दे सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio lost 12.9 Million Users in December Airtel Adds New Users
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X