मार्च के बाद भी फ्री रहेगी रिलायंस जियो की ये सर्विस!
रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाएं अब मार्च के बाद भी!
रिलायंस जियो ने अपनी फ्री सेवाओं से सभी को खुश किया है। यही कारण है कि जियो के यूज़र्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जियो की लॉन्च के शुरूआती समय में ही जियो ने करीब 5 करोड़ यूज़र्स जोड़ लिए थे। इस समय जियो के यूज़र्स की संख्या 7.24 करोड़ के पार हो चुकी है।

मार्च तक रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू इयर ऑफर उपलब्ध है। जिसमें फिलहाल सभी सेवाएं मुफ्त हैं जैसे इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेजिंग। आप रिलायंस जियो की सभी एप्स भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें न्यूज़ एप से लेकर सिनेमा आदि शामिल हैं।

रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू इयर में आने के बाद अब यूज़र्स के लिए प्रतिदिन की लिमिट 1जीबी डाटा है। रिलायंस जियो अपने इन मुफ्त ऑफर की मदद से अपना यूज़र बेस मजबूत करना चाहता है। कंपनी को उम्मीद है कि वह मार्च अंत तक 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेंगे।

रिलायंस जियो के एक अधिकारी ने जियो के यूज़र्स 7.24 करोड़ तक बढ़ने की जानकारी दी है। लेकिन उन्होंने अपनी मुफ्त सेवाओं को आगे बढ़ाए जाने या न बढ़ाए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो अपनी सेवाओं को मार्च के बाद भी मुफ्त में दे सकता है।
रिलायंस जियो अपने फ्री ऑफर के साथ ही इन दिनों सस्ते 4जी फोन पेश करने के लिए भी चर्चाओं में हैं। कंपनी लाइफ ब्रांड के तहत सस्ते फोन बेच रही है। जिसके साथ ग्राहकों को मिलता है मुफ्त रिलायंस जियो सिम और हैप्पी न्यू इयर ऑफर भी। सुनने में यह भी आया है कि कंपनी जल्द ही 999 रुपए से शुरू कीमत का 4जी फोन लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







