रिलायंस जियो आज कर सकती है कई बड़े एलान
रिलायंस जियो ने अपना 10 करोड़ यूज़र बेस का लक्ष्य पार कर लिया है, आज कंपनी प्रेस कांफ्रेस में बड़े एलान कर सकती है।
रिलायंस जियो ने 10 करोड़ यूज़र बेस का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने शुरुआत में ही इस आंकड़े को अपना लक्ष्य बताया था। 16 फरवरी को मुकेश अंबानी ने यूजर्स बेस से उत्साहित होकर कहा था कि 'आधार की वजह से हम एक दिन में 10 लाख ग्राहक जोड़ने में कामयाब रहे और इंडस्ट्री में ऐसा पहले कभी नहीं सुना गया। दिसंबर में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे।'


आज मंगलवार, 21 फरवरी को कंपनी की एक प्रेस कांफ्रेस है, जिसे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी संबोधित करेंगे। अंबानी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रिलायंस जियो के इर्द गिर्द होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस दौरान कई बड़े एलान कर सकती है।
मुकेश अमानी की कंपनी रिलायंस जियो को सितंबर 2016 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से अब तक कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश कर चुकी है। कंपनी फिलहाल चल रहा हैप्पी न्यू इयर ऑफर मार्च तक उपलब्ध होगा। जियो ने मार्च तक इस जादुई आंकड़े को पार करने की कही थी, हालाँकि कंपनी इस आंकड़े को पहले ही छू चुकी है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications