एक महीने और बढ़ सकती है जियो के सब्सक्रिप्शन की डेडलाइन
रिलायंस जियो मेंबरशिप के लिए सब्सक्रिप्शन की डेडलाइन अब 31 मार्च नहीं?
रिलायंस जियो के प्राइम मेंबरशिप के सब्सक्रिप्शन की डेडलाइन अब बस पूरी होने को है। जियो के जो भी यूज़र्स प्राइम मेंबरशिप लेना चाहते हैं उन्हें 31 मार्च से पहले 99 रुपए का भुगतान करना होगा, जिसके यूज़र्स को प्राइम मेंबरशिप का एक प्लान भी चुनना होगा।

अब लगता है जियो के इस ऑफर को अधिक लोगों ने पसंद नहीं किया है। कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इसीलिए हो सकता है कि रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप की सब्सक्रिप्शन डेडलाइन को एक कुछ और समय के लिए बढ़ा सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक करीब 22-27 मिलियन यूज़र्स ने ही रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्राइब किया है। जबकि कंपनी के अनुसार पिछले महीने जियो ने 100 मिलियन यूज़र्स का आंकड़ा पार कर लिया था। जिसमें आधे यूज़र्स ने भी जियो की सेवा के लिए सब्सक्राइब नहीं किया है।
जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्राइब करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है, जो कि अधिक सब्सक्राइबर पाने के लिए बेहद कम है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब हो सकता है जियो प्राइम मेंबरशिप की डेडलाइन को आगे बढ़ा दे।


Click it and Unblock the Notifications








