ब्रॉडबैंड कंपनियों की बत्ती गुल करने Jio ला रहा है सुपर फास्ट इंटरनेट
जियो ने फाइबर नेट सर्विस के मैदान में कदम रखने की पूरी तैयारी कर ली है, इसके लिए कंपनी कम कीमत में फाइबर नेट ब्रॉडबैंड सेवा लांच करेगी। पहले ही अपनी 4जी सेवा से जियो ने भारत के टेलिकॉम मार्केट में अपना कब्जा कर रखा है।
अब जियो अपने फाइबर नेट सेवा से इसी तरह का धमाल माचाने वाली है। जिसके लिए कंपनी शुरुआती 6 महिनों तक फ्री ब्रॉडबैंड सेवा दे सकती है। अगर आप फाइबर नेट सेवा के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता देते हैं, फाइबर नेट की मदद से आप 1 जीपीएस तक की स्पीड काफी कम दामों में पा सकते हैं।

जियो ने अपनी नई सेवा को लेकर अभी कोई खास जानकारी नहीं दी है लेकिन मार्केट में इसे लेकर जो बाते कहीं जा रही है उसके हिसाब से मार्च के आखिर में जियो अपनी फाइबर नेट ब्रॉडबैंड सेवा लांच कर सकता है।
कंपनी ने 10 शहरों में टेस्टिंग के लिए पहले ही कुछ लोगों को इसके कनेक्शन दे रखे है जिनके फीडबैक के आधार पर वे सर्विस को और बेहतर बना रहे हैं। जिन शहरों में ये टेस्टिंग कनेक्शन दिए गए हैं उनमें मुंबई, दिल्ली एनसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत, हैदराबाद और वडोदरा शामिल हैं। वहीं कुछ लोगो का कहना है जियो उन्हें कनेक्शन देने की बात कर रहा है ताकि कंपनी इसे और बेहतर बना सके।
क्या-क्या ऑफर मिलेंगे-

जियो फाइबर नेट में यूजर को 100 जीबी फ्री डेटा हर महिने दिया जाएगा, ये डेटा 3 महिने के लिए ही फ्री होगा इसके साथ जियो की कई दूसरी फ्री सर्विस भी मिलेगी जैसे जियो 4जी के साथ दी जा रहीं हैं। ऑफर खत्म होने के बाद यूजर के पास 500 रुपए से लेकर 2000 रुपए प्लान का ऑप्शन होगा, जिसमें 600 जीबी से लेकर 1000 जीबी तक इंटरनेट डेटा मिलेगा।
वहीं स्पीड की बात करें तो वो 100 एमबीपीएस की होगी इन प्लान्स की डिटेल पहले भी लीक हो चुकी है, हो सकता है सर्विस लांच होने के बाद इनमें कुछ फेरबदल हो।
इसके चलते अभी से मार्केट में मौजूद एक्ट, एयरटेल ब्राडबैंड बीएसएनएल और एमटीएनएल ने अपने दाम कम कर दिए है इतना ही नहीं लगभग सभी कंपनियों के पास साल भर और 6 महिने का एक साथ पेमेंट करने का ऑप्शन भी है जिसमें ज्यादा इंटरनेट और कई दूसरे ऑफर यूजर के दिए जा रहे हैं। वहीं सुनने में ये भी आ रहा है जियो ब्रॉडबैंड के साथ इंटरनेट टीवी एक ही कनेक्शन में देगा यानी इंटरनेट और लैंडलाइन के लिए यूजर को अलग-अलग कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं।
फिलहाल सभी को जियो की फाइबर नेटर्वक सर्विस का बेसब्री से इंतजार है। जैसे ही जियो फाइबर नेट सर्विस से जुड़ा कोई औेर अपडेट मिलता है हम आप तक इसकी खबर पहले पहुंचाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








