रिलायंस जियो का प्राइम मेंबरशिप, आज से कर सकते हैं सब्सक्राइब
रिलायंस जियो के प्राइम मेंबरशिप को आज से सब्सक्राइब कर सकते हैं।
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने प्राइम मेंबरशिप और अप्रैल से शुरू होने वाले टैरिफ प्लान की जानकारी दी थी। कंपनी ने जानकारी दी थी कि 31 मार्च को जियो का हैप्पी न्यू ऑफर खत्म हो जाएगा। जिसके बाद अप्रैल से टैरिफ प्लान लागू होंगे। जो भी यूज़र्स हैप्पी न्यू इयर प्लान का लाभ उठा रहे हैं वह जियो की प्राइम मेंबरशिप ले पाएंगे।

जियो कि प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्रिप्शन आज से शुरू हो चुका है। यह सब्सक्रिप्शन आप मार्च 31 तक ले सकते हैं, इसकी वैलिडिटी 31 मार्च 2018 तक रहेगी।
रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप बेहद कम कीमत में यूज़र्स को मिलेगी। इसके लिए यूज़र्स को 99 रुपए का शुल्क देना है और यह आपको एक साल की मेंबरशिप देगा। जिसके बाद आप जियो के हैप्पी न्यू इयर वाले ऑफर जैसे ही सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

हालाँकि उसके लिए आपको 303 रुपए का रिचार्ज हर महीने करना होगा। इस रिचार्ज के तहत 30जीबी इंटरनेट डाटा और हैप्पी न्यू इयर की अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी, यानी कॉल, मैसेज और एप्स सभी मुफ्त।


Click it and Unblock the Notifications








