'सरप्राइज कैशबैक ऑफर' : 399 रुपए के रिचार्ज पर 3,300 रुपए वापस
रिलायंस जियो की भारतीय टेलिकॉम में एंट्री ही धमाकेदार ऑफर्स के साथ हुई थी. फ्री इंटरनेट, फ्री कॉलिंग, फ्री एसएमएस और भी काफी कुछ, सभी फ्री में मिल रहा था. इसके बाद हैप्पी न्यू इयर ऑफर, धन धना धन ऑफर और अब आकर्षक कैशबैक ऑफर. रिलायंस जियो अन्य टेलिकॉम कंपनियों को शायद चैन से रहने ही नहीं देना चाहता है. नए कैशबैक ऑफर में जियो ने केवल 399 रुपए में 3,300 रुपए तक का कैशबैक ऑफर देने की बात कही है.

यदि आपको याद न हो तो बता दें कि इससे कुछ समय पहले भी रिलायंस जियो 2,599 रुपए तक का कैशबैक ऑफर लेकर आया था, जिसमें यूज़र्स को 399 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज कराना था. खैर यह तो पुरानी बात है, अब देखते हैं नए 'सरप्राइज कैशबैक ऑफर' को जिसमें जियो पूरे 3,300 रुपए तक कैशबैक देगी. साथ ही जानते हैं कि इस ऑफर को यूज़र्स कैसे पास सकते हैं.
इस नए कैशबैक ऑफ़र में रिलायंस जियो 400 रुपए तक का MYjio कैशबैक ऑफर देगा, इसके साथ 300 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक वाउचर यूज़र्स को मिलेगा जो कि डिजिटल वॉलेट के जरिए होगा. वहीं यूज़र्स को ई-कॉमर्स प्लेयर्स की ओर से 2600 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा इस नए ऑफर के टर्म्स और कंडीशन नवंबर में पेश हुए कैशबैक ऑफर के जैसे ही हैं.
इसके अलावा जियो ने Amazon Pay, Paytm, PhonePe, MobiKwik, Axis Pay और Freecharge के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके जरिए यूज़र्स को कुछ इंस्टेंट अमाउंट कैशबैक भी मिलेगा. हालांकि हर ई-वॉलेट पर 300 रुपए नहीं मिलेंगे. Amazon Pay यूज़र्स को जहां 100 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा वहीं नए Paytm यूज़र्स को 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा जबकि पुराने यूज़र्स को केवल 30 रुपए मिलेंगे.


Click it and Unblock the Notifications







