Home
News

सैमसंग स्मार्टफोन यूजर को फ्री मिलेगा 3 महीने का डाटा, तो जल्दी करें

By Agrahi

सैमसंग और रिलायंस जियो मिलकर अपने यूज़र्स के लिए शानदार ऑफर लाए हैं। इसमें चुनिंदा स्मार्टफोन यूज़र को जियो प्रीव्यू ऑफर दिया जाएगा। इससे पहले यह ऑफर केवल रिलायंस के lyf स्मार्टफोन्स पर ही उपलब्ध था।

सैमसंग स्मार्टफोन यूजर को फ्री मिलेगा 3 महीने का डाटा, तो जल्दी करें

रिलायंस जियो का ये ऑफर जिन स्मार्टफोन यूज़र्स को दिया जाएगा उन्हें 3 महीने का अनलिमिटेड डाटा, एचडी वॉइस और वीडियो कॉलिंग, जियो सिम पर एसएमएस की सुविधाएं दी जाएंगी। आपको बता दें कि ये ऑफर सैमसंग के नए और पुराने दोनों ही उपभोक्ताओं के लिए है।

सैमसंग स्मार्टफोन यूजर को फ्री मिलेगा 3 महीने का डाटा, तो जल्दी करें

कैसे मिलेगा ऑफर

इस ऑफर के लिए सैमसंग यूजर को अपने फोन में मायजियो एप को डाउनलोड करना है, इसके बाद आपको जियो सिम का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर रक बारकोड के साथ कूपन आएगा। जिसके बाद एक वैध अवधि के साथ जियो ऑफर कॉड लिखा होगा। यह कूपन किसी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता और इसे सिर्फ उसी डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है जिस पर यह जेनरेट किया गया है। यूज़र को वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट सबमिट करने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र और परिचय पहचान पत्र के चुनाव का विकल्प मिलेगा।

सैमसंग स्मार्टफोन यूजर को फ्री मिलेगा 3 महीने का डाटा, तो जल्दी करें

यह सब करने के बाद यूजर पास के रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाकर अपने डॉक्यूमेंट जमा करें वहीं आपको सिम मिल जाएगा। एक बारसिम कार्ड मिलने के बाद इसे स्मार्टफोन में डालकर 1977 पर टेली-वेरिफाई कराना होगा। इसी समय यूज़र को एक बार फिर मायजियो ऐप में जाकर जियो प्रिव्यू ऑफर लेना होगा। एक बार 90 दिनों के लिए प्रिव्यू मिलने के बाद, यूज़र को रिलायंस जियो के कमर्शियल टैरिफ प्लान को चालू रखने का विकल्प मिलेगा।

सैमसंग स्मार्टफोन यूजर को फ्री मिलेगा 3 महीने का डाटा, तो जल्दी करें

इन सैमसंग स्मार्टफोन पर है ऑफर

आपको बता दें कि सैमसंग के जिन स्मार्टफोन का जिक्र यहाँ किया गया है वो सभी 4जी इनेबल हैं और एफडीडी-एलटीई बैंड 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़) सपोर्ट करते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए5, गैलेक्सी ए5 (2016), गैलेक्सी ए7, गैलेक्सी ए7 (2016), गैलेक्सी ए8, गैलेक्सी नोट 4, गैलेकसी नोट 5, गैलेक्सी नोट 5 डुओस, गैलेक्सी नोट एज, गैलेक्सी एस6, गैलेक्सी एस6 एज+, गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन परर यह ऑफर मिलने की खबरें हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung smartphone users can get 3 months data for free. This offer is given by Reliance jio which is available on selected smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X