Home
News

श्याओमी स्मार्टफोन के साथ 30जीबी डाटा फ्री

By Agrahi

वोडाफोन के बाद अब रिलायंस जियो भी अन्य स्मार्टफोन ब्रांड के साझेदारी में व्यस्त है। कल ही हमने आपको बताया था कि रिलायंस जियो ने जियोनी और पेटीएम के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके चलते कुछ चुनिंदा जियोनी हैंडसेट्स पर अतिरिक्त जियो डाटा दिया जाएगा। वहीं पेटीएम मॉल से खरीदारी पर कैशबैक का लाभ मिल सकता है।

श्याओमी स्मार्टफोन के साथ 30जीबी डाटा फ्री

अब रिलायंस जियो एक नए प्लान के साथआई है। इस नए प्लान में नए श्याओमी स्मार्टफोन ग्राहकों को 30जीबी का एक्स्ट्रा 4जी डाटा मिलेगा। यह एक्स्ट्रा डाटा हर 309 रुपए या उससे अधिक के रिचार्ज पर ग्राहकों को मिलेगा।

ये फोन हैं ऑफर में शामिल
रिलायंस जियो जिन श्याओमी स्मार्टफोन पर यह ऑफर दे रही है उनमें रेड्मी 2, रेड्मी 2 प्राइम, रेड्मी नोट 4जी, रेड्मी नोट 4जी प्राइम, Mi4i, रेड्मी नोट 2, Mi5, Mi Max प्राइम, रेड्मी 3s, रेड्मी 3s प्लस, रेड्मी 3s प्राइम के साथ ही रेड्मी नोट 4, रेड्मी 4ए और रेड्मी 4 लेटेस्ट स्मार्टफोन भी शामिल हैं।

ये है शर्त
जियो इन श्याओमी स्मार्टफोन पर 30जीबी का एक्स्ट्रा डाटा बेनिफिट दे रहा है, उन पर 16 जून से जियो की सेवा एक्टिवेट होनी चाहिए। जियो का कहना है कि यह डाटा हर रिचार्ज 5जीबी 4जी डाटा के रूप में मिलेगा। को कि अधिक से अधिक 5 रिचार्ज पर पाया जा सकता है।

31 मार्च है आखिरी डेट
श्याओमी स्मार्टफोन पर दिए जा रहे इस ऑफर की आखिरी डेट/तिथि 31 मार्च 2018 है। यानी कि यदि आपको इस ऑफर का लाभ उठाना है तो इस तिथि से पहले तक इस ऑफर को एक्टिवेट कराना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio offer 30GB Extra 4G data on Xiaomi smartphones. Read more detail of this news.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X