लिमिटेड नहीं, अनलिमिटेड डाटा है 149 रुपए में
रिलायंस जियो के मुकाबले अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने कई टैरिफ प्लान पेश किए हैं। इन प्लान से जियो को तगड़ी टक्कर भी मिली है। अब लगता है रिलायंस जियो भी अपने प्लान्स में कुछ बदलाव कर यूज़र्स को लुभाना चाह रही है। यही कारण है जियो ने अपने एक प्लान में कुछ बदलाव किए हैं।

रिलायंस जियो का 149 रुपए का प्लान यूज़र्स को अब तक 2जीबी डाटा देता था अब अनलिमिटेड डाटा ऑफर करेगा। पहले इस ऑफर में 300 SMS प्रतिदिन की लिमिट थी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स थी और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी। हालांकि अब भी इस प्लाबं में 4जी स्पीड 2जीबी डाटा के लिए ही मिलेगी।
जी हां! रिलायंस जियो के इस ऑफर में बड़ा कैच है। यूज़र के लिए लिमिट 2जीबी की ही रहेगी। इसके बाद भी यूज़र्स डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन यह स्पीड घटकर 64 केबीपीएस की हो जाएगी, जो कि बेहद कम है। जबकि बता दें कि अन्य प्लान्स में यह स्पीड घटकर 128केबीपीएस होती है।
टेक्निकली यूज़र्स को इसमें अनलिमिटेड डाटा तो मिलेगा लेकिन डाटा स्पीड बेहद स्लो होगी, अन्य प्लान्स से भी स्लो।
रिलायंस जियो के 149 रुपए के इस प्लान में जो एक ही एडवांटेज यूज़र्स को मिल रही है वो है कि ब्राउज़िंग के लिए यूज़र्स को किसी अन्य टॉप अप वाउचर की मदद नहीं लेनी पड़ेगी। इस 149 रुपए के अनलिमिटेड डाटा पैक में यूज़र्स को डाटा तब भी मिलेगा जब स्पीड 4जी लेवल की रहेगी।
इसके अलावा रिलायंस जियो का 96 रुपए का प्लान भी है जो कि अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड SMS और 1जीबी इंटरनेट प्रतिदिन ऑफर के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिनों की होती है। बता दें कि यह प्लान भी अनलिमिटेड डाटा के साथ आता है। यानी कि 1जीबी FUP क्रॉस करने के बाद भी यूज़र इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications