Home
News

रिलायंस जियो ऑरेंज पैक और ब्लू पैक : जानें क्या है अंतर!

By Agrahi

अपने आकर्षक वेलकम ऑफर और सस्ते टैरिफ के चलते रिलायंस जियो ने काफी सुर्खियां बटोर ली हैं। आपको बता दें कि वेलकम ऑफर पहले प्रीव्यू ऑफर के नाम से शुरू हुआ था। जिसमें 90 दिनों के अनलिमिटेड फ्री इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री थी। अब यह वेलकम ऑफर में बदल गया है जिसमें सभी सेवाएं 31 दिसंबर तक मुफ्त है।

कुछ यूज़र्स ने कहा है कि कई स्थानों के रिलायंस डिजिटल स्टोर में मिलने वाला जियो 4जी सिम ब्लू पैकेजिंग में उपलब्ध है जबकि अन्य जगहों पर यह ऑरेंज पैकेजिंग में मिल रहा है। जो कि दोनों अलग हैं।

आइए जानते हैं कि रिलायंस जियो ब्लू पैकेजिंग और ऑरेंज पैकेजिंग में क्या अंतर है।

ब्लू पैकेजिंग एमएनपी के लिए है

ब्लू पैकेजिंग एमएनपी के लिए है

ब्लू पैकेजिंग रिलायंस जियो सिम उन यूज़र्स के लिए है जो अन्य नेटवर्क से रिलायंस जियो में पोर्ट कर रहे हैं। इन यूज़र्स को ब्लू पैकेजिंग में जियो 4जी सिम उपलब्ध कराया जाएगा।

एंटरप्राइज यूज़र्स

एंटरप्राइज यूज़र्स

यह भी सुनने में आया है कि ब्लू पैकेजिंग एंटरप्राइज यूज़र्स के लिए है। हालाँकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी कब सिम को एंटरप्राइजेज के लिए इशू करना शुरू करेगी।

रिलायंस एम्प्लाइज़

रिलायंस एम्प्लाइज़

रिलायंस जियो की सेवा को अन्य लोगों के लिए उपलब्ध कराने से पहले तक जियो 4जी सेवा केवल रिलायंस के एम्प्लाइज़ के लिए ही थी। अन्य यूज़र्स को रिलायंस जियो सिम केवल एम्प्लाइज़ द्वारा भेजे इनवाईट पर ही मिलता था। एम्प्लाइज़ को यह सिम ब्लू पैकेजिंग में मिलता था।

दोनों में समान ऑफर हैं

दोनों में समान ऑफर हैं

रिलायंस जियो सिम भले ही दो अलग अलग पैकेजिंग में उपलब्ध हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों में अलग ऑफर दी जा रहे हैं। दोनों में ही अनलिमिटेड कॉल्स, एसएमएस और अनलिमिटेड 4जी डाटा ऑफर दिया जा रहा है।

स्टोर्स में क्यों है ब्लू पैकेजिंग जियो सिम?

स्टोर्स में क्यों है ब्लू पैकेजिंग जियो सिम?

इसका जवाब सिम्पल है। यूज़र्स के शानदार रिस्पांस के कारण नॉर्मल ऑरेंज पैकेजिंग जियो सिम का स्टॉक पूरा हो गया है था, जिसके कारण उन्हें ब्लू पैकेजिंग सिम कार्ड ऑफर करना पड़ा है, क्योंकि वो अपने यूज़र्स को दुखी नहीं करना चाहते थे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio Orange pack and jio blue pack here is the difference. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X