Home
News

रिलायंस जियो को हुआ 270 करोड़ का घाटा, फिर भी फायदे में है कंपनी

By Agrahi

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो को फाइनेंशियल इयर (वित्त) वर्ष की दूसरी तिमाही में 270.59 करोड़ का बड़ा घाटा हुआ है. इस जाहिर है यह घाटा कंपनी फ्री मोबाइल फोन और कॉलिंग, डाटा बेनिफिट के कारण हुआ है.

रिलायंस जियो को हुआ 270 करोड़ का घाटा, फिर भी फायदे में है कंपनी

इस घाटे के बावजूद कंपनी ने 6,147 रुपए का रेवेन्यू प्राप्त कर सभी को चौंका दिया है. EBITDA 1,44 करोड़ रहा है. इस रिजल्ट पर मुकेश अंबानी ने कहा कि, 'दुनिया बदल रही है, डिजिटल हो रहा है और भारत इसमें पीछे नहीं रहेगा. भारत डिजिटल होने के लिए पूरी तरह तैयार है, वॉयस से डाटा में जाने के सफर में जियो देश में एक फाउंडेशन क्रिएट कर रहा है.'

रिलायंस जियो को हुआ 270 करोड़ का घाटा, फिर भी फायदे में है कंपनी

जियो के अनुसार नेटवर्क पर करीब 138.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और 15.3 मिलियन सब्सक्राइबर इस क्वार्टर में जुड़ेंगे. कंपनी का कहना है कि करीब 178 करोड़ घंटों का हाई स्पीड वीडियो हर महीने जियो यूज़र्स कंज्यूम कर रहे हैं. मोबाइल ब्रॉडबैंड पेनेट्रेशन रैंकिंग में जियो के लॉन्च से पहले भारत 155वें स्थान पर था लेकिन अब भारत मोबाइल डाटा कंसम्पशन में टॉप रैंक होने वाले देशों में से एक है.

जियो यूज़र्स ने इस क्वार्टर में हर दिन करीब 267 करोड़ मिनट VoLTE कॉल्स की हैं. यह सब कुछ जियो ने 12 महीनों से भी कम के समय में किया है. इस सभी का श्रेय जियो के फ्री और सस्ते टैरिफ प्लान्स की वजह से मुमकिन हो पाया है.

जियो को चुनौती देने के लिए अन्य ऑपरेटर और देश की बड़ी कंपनियां भी कई कोशिशें कर रही हैं. एयरटेल सहित वोडाफोन और आईडिया भी कई नए ऑफर पेश कर रही हैं. एयरटेल ने जियोफोन को टक्कर देने के लिए अब 4जी स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है जो कि 1399 रुपए की इफेक्टिव कीमत में आता है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio reports loss of Rs 270.59 crore in July- Sept. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X