Home
News

15 जुलाई को खत्म हो रहा है जियो का ऑफर, आ गए नए प्लान

By Agrahi

रिलायंस जियो का समर सरप्राइज और धन धना धन ऑफर 15 जुलाई को ख़त्म होने वाला है। इस ऑफर को पूरा होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। यानी कि अब यूज़र्स को जियो की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए रिचार्ज करना होगा, इसलिए रिलायंस जियो भी अपने नए प्लान लेकर तैयार है।

रिलायंस जियो ने अपने पुराने प्लान्स में कुछ बदलाव किए हैं साथ ही दो नए प्लान भी पेश किए हैं। इन नए प्लान में प्राइम ग्राहकों के लिए 399 का एक प्लान शामिल हैं 84 जीबी डाटा मिलता है। वहीं 349 रुपए के प्लान में 20 जीबी डाटा मिलता है।

15 जुलाई को खत्म हो रहा है जियो का ऑफर, आ गए नए प्लान

जियो के रिवाइज्ड प्लान की बात करें तो कंपनी का 309 रुपए का प्लान अब 28 दिनों की वैलिडिटी के बजाय 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसी तरह अन्य प्लान में भी कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं, तो चलिए डिटेल में जानते हैं ये बदलाव और साथ ही लॉन्च हुए नए प्लान के बारे में।

नए प्लान

नए प्लान

रिलायंस जियो ने जो दो नए प्लान पेश किए हैं उनमें 399 रुपए और 349 रुपए के प्लान शामिल हैं। 399 रुपए का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूज़र्स को हर दिन 1जीबी डाटा मिलेगा, यानी कि कुल 84 जीबी 4जी डाटा।

कंपनी का दूसरा प्लान 349 रुपए का है। इसमें यूज़र्स को 20 जीबी 4जी डाटा 64 दिनों के लिए मिलेगा।

पुराने प्लान में बदलाव

पुराने प्लान में बदलाव

रिलायंस जियो के 309 रुपए का पोस्टपेड प्लान 60जीबी का 4जी डाटा के साथ आएगा, जो कि दो महीनों के लिए है। वहीं 349 रुपए के प्लान में 10+10जीबी 4जी डाटा दो महीनों के लिए मिलेगा।

अन्य प्लान

अन्य प्लान

399 रुपए के प्लान की वैलिडिटी तीन महीनों की है और यह प्लान 90जीबी डाटा ऑफर करता है। यह प्लान 1जीबी प्रतिदिन की एफयूपी लिमिट के साथ आएगा।

प्रीपेड प्लान

प्रीपेड प्लान

जियो ने जिन प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं उनमें 309 रुपए का प्लान शामिल है। इसमें कंपनी अब 28 दिनों डाटा के बदले 56 दिनों की वैलिडिटी 1जीबी डाटा प्रतिदिन ऑफर कर रही है।

इसी तरह 509 रुपए का प्लान है जिसमें 56 दिनों की वैलिडिटी है। इस प्लान में 2जीबी प्रतिदिन यानी 112जीबी डाटा मिलता है।

अन्य प्लान

अन्य प्लान

इसके अलावा 999, 1999 रुपए, 4999 रुपए और 9999 रुपए के प्लान में भी बदलाव किए गए हैं। 999 रुपए में अब 60 जीबी के बदले 90जीबी डाटा मिलेगा, 1999 रुपए में 120 जीबी के बदले 155 जीबी डाटा मिलेगा।

वैसे ही 4999 रुपए में 210 दिनों के लिए 350जीबी के बजाय 380 जीबी डाटा मिलेगा और 9999 रुपए में 390 दिनों के लिए 780 जीबी डाटा मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio revises its plan, offers 84 GB data at Rs 399. Read more detail of the plan, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X