Home
News

रिलायंस जियो ने बदले प्लान, केवल149 रुपए में 28 जीबी डाटा

By Agrahi

भारत में चल रही टैरिफ वॉर में रिलायंस जियो ने अब अपनी कमर कस ली है. कंपनी अपने कई पुराने प्लान्स को रिवाइज कर रही है जिससे अधिक से अधिक यूज़र्स को लुभा सके. अपने हैप्पी न्यू इयर प्लान के तहत कंपनी अब 149 रुपए में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1जीबी डाटा हर दिन ऑफर कर रही है. इसके अलवा अन्य सुविधाएं भी इस प्लान में शामिल हैं.

रिलायंस जियो ने न केवल 149 रुपए के प्लान में बदलाव किए हैं बल्कि अन्य प्लान भी अब कम कीमत में उपलब्ध हैं. वहीं इन सभी नए प्लान का लाभ यूज़र्स 9 जनवरी से उठा सकते हैं.

रिलायंस जियो ने बदले प्लान, केवल149 रुपए में 28 जीबी डाटा

रिलायंस जियो ने हाल ही में हैप्पी न्यू इयर के तहत कुछ प्लान पेश किए थे, जिसके बाद अब कंपनी ने अपने कई सारे प्लान्स को रिवाइज किया है, जिसमें अब कम कीमत में अधिक लाभ यूज़र्स को मिलेगा.

199 के अलावा अन्य प्लान्स की कीमत भी कंपनी ने कम की है. 199 रुपए का प्लान अब 149 रुपए में मिल रहा है, इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और 1जीबी डाटा हर दिन मिलेगा. वहीं 399 रुपए का प्लान अब 349 रुपए में मिलेगा, जिसमें यूज़र्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें यूज़र्स 70जीबी डाटा का लाभ ले सकते हैं.

रिलायंस जियो ने बदले प्लान, केवल149 रुपए में 28 जीबी डाटा

1जीबी प्रति दिन डाटा लिमिट वाले प्लान में 459 रुपए का डाटा भी शामिल है जो कि अब केवल 399 रुपए में मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है, यानी कि इसमें 84जीबी डाटा मिलेगा. इसके अलावा 499 रुपए का लाभ अब ग्राहकों को 449 रुपए में मिल जाएगा, जिसमें ग्राहक पूरे 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ 91जीबी डाटा पा सकते हैं.

यह सभी प्लान Rs 50 लोअर के साथ 50 रुपए कम में मिल रहे हैं. वहीं 50% मोर बेनिफिट स्कीम के साथ 1.5जीबी डाटा हर दिन की लिमिट वाले प्लान में बदलाव हुआ है.

इन प्लान्स में, 198 रुपए के रिचार्ज पर अब 28जीबी डाटा के बदले 42जीबी डाटा मिलेगा, इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी. 398 रुपए में अब 70जीबी की बजाय 105जीबी डाटा मिलेगा और वैलिडिटी 70 दिनों की होगी. 448 रुपए का प्लान यहां आपको 84जीबी के बदले 126 जीबी डाटा का लाभ देता है. जिसके बाद 498 रुपए का प्लान है जिसमें ग्राहक अब 91जीबी के बदले 136जीबी डाटा पाएंगे और वैलिडिटी 91 दिनों की होगी.

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio revises all plans now offers 28 GB data in just Rs. 149. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X