जियो बंपर ऑफर : 1 साल तक फ्री डेटा और कॉलिंग
जियो की जीएसटी किट का मकसद पूरे देश में मौजूद छोटे रिटेलर्स को GST अपनाने में मदद करना है। सॉफ्टवेयर के साथ-साथ सब्सक्राइबर्स को जियोफाई डिवाइस भी मिलेगी।
1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद रिलायंस जियो पूरे देश में फैले रिटेलर्स के लिए स्टार्टर किट लेकर आया है। ये एक सॉफ्टवेयर है, जो नए टैक्स सिस्टक पर बेस्ड है। रिलायंस ने इसे जियो जीएसटी के नाम से लॉन्च किया है। इसकी कीमत करीब 1,999 है और जियो के मुताबिक, इस सॉफ्टवेयर के जरिए छोटे रिटेलर्स को जीएसटी अपनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ यूजर्स को 24 जीबी डेटा और कई टूल्स भी मिलेंगे।

रिलायंस के नए जियो किट में GSP (GST सुविधा प्रोवाइडर्स) टैक्सपेयर के लिए लाया गया है। इस किट के अंदर टैक्सपेयर को जीएसटी के नियम और प्रावधानों को इसके वेब प्लेटफॉर्म (वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क) के जरिये समझने में आसानी होगी। इसके जरिए GST रिटेलर्स को अपना रिकॉर्ड रखने, GST रिटर्न फाइल करने और GST के नियम अपनाने में मदद मिलेगी। इसमें GST फाइलिंग सेवा, जियोफाई डिवाइस, अनलिमिटेड वॉयस प्लस डाटा प्लान, जियो बिलिंग एप्लीकेशन और जियो GST नॉलेज सीरीज होगी।
इस किट की कुल मार्केट वैल्यू 10,884 रुपए है, लेकिन जियो इसे 1,999 रुपये के पैकेज में दे रहा है। इसके साथ 1 साल के लिए जियो GST सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन, 1 साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस प्लस 24GB डाटा, जियोफाई डिवाइस और बिलिंग एप भी होगा।


Click it and Unblock the Notifications








