जियो के फ्री इंटरनेट का कहां हो रहा है सबसे ज्यादा इस्तेमाल, सामने आई लिस्ट
रिलायंस जियो के फ्री इंटरनेट से यूज़र्स करते हैं ये काम।
हम सभी जानते हैं कि रिलायंस जियो के फ्री इंटरनेट डाटा की वजह से भारत में इंटरनेट का यूसेज कई गुना बढ़ गया है। लेकिन आज हम बात करेंगे उस हर कैटेगरी कि जिसे जियो के फ्री इंटरनेट से भरपूर फायदा मिला है। एक रेपोर्र्ट यह खुलासा हुआ है कि इंटरनेट पर किसे जियो के फ्री डाटा ऑफर से सबसे ज्यादा फायदा हुआ है और किसे सबसे कम।

रिलायंस जियो के फ्री इंटरनेट को यूज़र्स सबसे ज्यादा सोशल मीडिया के लिए इस्तेमाल करते हैं। जो भारत में लोगों के लिए फेसबुक है। सोशल मीडिया में फेसबुक सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है।
स्मार्टएप की एक स्टडी में पता चला है कि सोशल मीडिया के प्रयोग में करीब 467 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो कि रिलायंस जियो के फ्री इंटरनेट डाटा ऑफर के कारण हुआ है। सोशल मीडिया को सभी अन्य कैटेगरीज में से सबसे अधिक लाभ हुआ है।
सोशल मीडिया
कहा जा सकता है कि फेसबुक व अन्य एप्स पर जहां पहले 10 लॉग इन एक दिन में होते थे वहां आज 57 लॉग इन किए जाते हैं। यूज़र्स अब कई बार अपनी टाइमलाइन चेक किया करते हैं। 467 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोशल मीडिया इस फायदे के लिस्ट में सबसे अधिक है।
वीडियो एप्स
फेसबुक और सोशल मीडिया के बाद रिलायंस जियो के फ्री इंटरनेट डाटा का सबसे अधिक फायदा हुआ है वीडियोज को। इनमें यूट्यूब हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसी वीडियो एप्स शामिल हैं। इस केटेगरी में यूसेज 336 प्रतिशत का बढ़ावा हुआ है।
स्पोर्ट्स एप्स
जियो के फ्री इंटरनेट डाटा का सबसे कम फायदा हुआ स्पोर्ट्स एप्स को। इस केटेगरी में 176 प्रतिशत कीही बढ़त देखी गई है। कह सकते हैं कि यदि पहले 10 लॉग इन प्रति दिन थे तो आज 28 लॉग इन प्रतिदिन हो चुके हैं।
न्यूज़ और म्यूजिक एप्स
न्यूज़ और म्यूजिक में कुछ अधिक फायदा नहीं हुआ है। यह भी स्पोर्ट्स एप्स के आस-पास है। यदि पहले 10 लॉग इन हुआ करते थे तो आज 30 लॉग इन प्रतिदीन हैं।


Click it and Unblock the Notifications







